Advertisement

उत्तर प्रदेश में कम आएगा बिजली बिल, आज से बिजली की नई दरें लागू, उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

पिछले काफी समय से उत्तर प्रदेश में बिजली के हाई टैरिफ होने से उपभोक्ता परेशान थे. लेकिन 23 जुलाई को घोषणा की गई थी कि बिजली की दरों में कटौती की जाएगी. बिजली की इन नई दरों को लागू कर दिया गया है.

Representational Image
अभिषेक मिश्रा
  • लखनऊ,
  • 05 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST
  • सरकार ने वापस लिया 7 रुपये का स्लैब
  • 6.50 रुपये प्रति यूनिट होगी घरेलू बिजली की अधिकतम दर

उत्तर प्रदेश में घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए यूपी सरकार ने राज्य में बिजली की नई दरें लागू करने का फैसला किया है. उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा घोषित नई बिजली दरें गुरुवार रात से लागू हो गई हैं. अच्छी खबर यह है कि 100 से कम और 500 यूनिट से अधिक बिजली का उपयोग करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी.

सरकार ने 7 रुपये का स्लैब वापस ले लिया है. वहीं, घरेलू बिजली की अधिकतम दर 6.50 रुपये प्रति यूनिट होगी. गौरतलब है कि यूपी सरकार ने बिजली की नई दरें जारी कर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. ग्रेटर नोएडा में बिजली की दरों में करीब 10 फीसदी की कटौती की गई है. 

ये होंगी नई दरें
नई दरों के अनुसार 300 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने पर अधिकतम 6.50 रुपये की दर से शुल्क लिया जाएगा. 151 से 300 यूनिट तक बिजली 6 रुपये, 101 से 150 यूनिट 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी. घरेलू बीपीएल बिजली 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी. इस फैसले से यूपी बिजली नियामक आयोग ने प्रदेश के 1.20 करोड़ गरीब उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. 

पहले बीपीएल उपभोक्ताओं से 3.35 रुपये का शुल्क लिया जाता था. लेकिन अब वे सिर्फ 3 रुपये का टैरिफ देंगे. शर्त यह होगी कि ये एक किलोवाट 100 यूनिट के भीतर रहेंगे. 

ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की दरें

  • 0 से 100 यूनिट बिजली 3.35 रुपए प्रति यूनिट में
  • 101 से 150 यूनिट तक 3.85 रुपए प्रति यूनिट 
  • 151 से 300 यूनिट तक 5 रुपए प्रति यूनिट 
  • 300 यूनिट से ऊपर 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से

शहरी क्षेत्र में बिजली की दरें

  • रु. 5.50 प्रति यूनिट 0 से 150 यूनिट तक
  • रु. 5.50 प्रति यूनिट 151 से 300 यूनिट तक
  • 151 से 300 यूनिट रु.6.00 प्रति यूनिट
  • 300 यूनिट से ऊपर 6.50 रुपये प्रति यूनिट

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement