Advertisement

महिलाओं की सुरक्षा के लिए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी पहल, बनाए जाएंगे पिंक पुलिस बूथ

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद लगातार पुलिस व्यवस्था में सुधार की कोशिशें की जा रही हैं. इसी कड़ी में अब एक और नई शुरुआत की जा रही है. जिसके तहत महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए जगह-जगह नोएडा पुलिस महिला पिंक बूथ बनाएगी. 

Representational Image
तनसीम हैदर
  • नोएडा,
  • 30 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनेंगे पिंक पुलिस बूथ
  • गौतम बुध नगर पुलिस ने किया काम शुरू

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद लगातार पुलिस व्यवस्था में सुधार की कोशिशें की जा रही हैं. इसी कड़ी में अब एक और नई शुरुआत की जा रही है. जिसके तहत महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए जगह-जगह नोएडा पुलिस महिला पिंक बूथ बनाएगी. 

जी हां, महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए इस योजना पर काम किया जा रहा है. इन पुलिस पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि महिलाओं की शिकायतों का तुरंत निवारण कर दिया जाएगा. 

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनेंगे पिंक पुलिस बूथ:

पिंक पुलिस बूथ बनाने से महिलाओं में सुरक्षा की भावना का विकास होगा. प्लान के मुताबिक यह बूथ उस जगह पर लगाए जाएंगे जहां पर सर्वे के मुताबिक महिलाओं के प्रति ज्यादा अपराध होते हैं या हो चुके हैं. गृह मंत्रालय के सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत महिला सुरक्षा के लिए देश के कई अलग शहरों में पिंक बूथ बनाए जाने की योजना है. 

इस योजना पर गौतम बुध नगर पुलिस ने काम करना शुरू कर दिया है. इन बूथों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी. इस महिला पिंक बूथ में पीड़ित महिला के लिए शिकायत कक्ष, रेस्ट रूम, वॉशरूम, किचन और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा का भी पूरा इंतजाम किया जाएगा. 

यह बूथ नोएडा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलग-अलग इलाकों में हाईवे और एक्सप्रेस वे पर भी बनाए जाएंगे. महिला सुरक्षा डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि पिंक बूथ बनने से महिलाएं कहीं भी जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी. इन पिंक बूथों के साथ पिंक पुलिस पेट्रोल वाहन भी अटैच किए जाएंगे जो खासकर महिलाओं की सुरक्षा इंतजाम के लिए चलाए जाएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement