यूपी के शाहजहांपुर से एक बड़ा ही अजब-गजब मामला सामने आया है, यहां झगड़े को निपटाने गई पुलिस खुद ही पिट गई. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
दरअसल, पूरी घटना थाना मदनापुर क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यहां बाहर से एक बारात आई थी. घोड़ा गाड़ी से जब बारात कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई तो घोड़ा गाड़ी के किराए को लेकर बारातियों से विवाद हो गया. इसी दौरान किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामला निपटाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया. इस दौरान पुलिस के एक सिपाही ने किसी बाराती को थप्पड़ मार दिया. बाराती के थप्पड़ मारने से नाराज बारातियों ने फिर पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.
पिटाई का वीडियो सामने आया
इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फट गई. पुलिस की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया है. और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
प्रियांक जैन, सीओ उक्त प्रकरण संबंध में थाना मदनापुर में पीआरबी को एक सूचना प्राप्त हुई थी. बारात में एक बग्गी के रुपयों को लेकर विवाद हो गया है. इस सूचना पर पीआरबी पहुंची बारात में मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ अवस्था करते रहे. इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है. इस संबंध में संज्ञान में लेते हुए उचित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. नामित व्यक्तियों में से तीन व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी.
रिपोर्टर: विनय पांडे
ये भी पढ़ें: