Advertisement

टोल बचाने का देसी जुगाड़ पड़ा भारी! नंबर प्लेट का एक नंबर छिपाकर कैमरे को दे रहे थे चकमा, पुलिस ने खोली पोल

केंद्र सरकार देश में बेरियरलेश टोल प्लाजा शुरू कर रही है. इस तरह के टोल प्लाजा देश में कई जगहों पर ट्रायल के तौर पर शुरू भी किए गए हैं. इन्ही टोल प्लाजा में से एक सूरत का कामरेज टोल प्लाजा भी. सूरत के इस बेरियरलेश टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा टोल टैक्स बचाने के लिए वाहन चालकों द्वारा अपनाए जा रहे एक अजब गजब अनोखे तरीके का खुलासा किया है.

surat kamrej toll plaza
संजय सिंह राठौर
  • सूरत,
  • 12 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

सूरत के कामरेज टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के लिए कुछ वाहन चालकों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस और आरटीओ की टीम भी हैरान रह गई. वाहन चालक अपनी नंबर प्लेट के एक अंक को छिपाकर टोल सिस्टम को चकमा दे रहे थे. जांच में ऐसे कई मामले सामने आने के बाद सूरत ग्रामीण ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

यह मामला दिल्ली-मुंबई नेशनल हाईवे 48 पर स्थित कामरेज टोल प्लाजा का है. यह देश के प्रमुख बैरियरलेस टोल प्लाजा में शामिल है, जहां आधुनिक कैमरा और तकनीक की मदद से वाहनों से टोल वसूला जाता है. इसका मकसद वाहन चालकों का समय और ईंधन बचाना है. हालांकि, कुछ लोगों ने इसी तकनीक का फायदा उठाकर टोल चोरी का तरीका खोज लिया.

जांच में सामने आया कि कुछ वाहन चालक नंबर प्लेट के एक अंक को रेडियम की पट्टी, मार्कर, मिट्टी या सेलो टेप की मदद से छिपा देते थे. इससे कैमरे में वाहन का पूरा नंबर रिकॉर्ड नहीं हो पाता था और सिस्टम वाहन की सही पहचान नहीं कर पाता था. इसके बाद वाहन बिना टोल दिए आगे निकल जाते थे.

रोजाना 300 से 400 वाहन कर रहे थे टोल चोरी
पुलिस के मुताबिक, कामरेज टोल प्लाजा से रोजाना करीब 300 से 400 वाहन बिना टोल भुगतान किए निकल रहे थे. इनमें बड़ी संख्या ऐसे वाहनों की थी, जिनकी नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ की गई थी. इससे एनएचएआई और सरकार को हर दिन करीब लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की बात सामने आई है.

1:60 लाख रुपये जुर्माना
मामले की जानकारी मिलने के बाद सूरत ग्रामीण जिला ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की टीम ने संयुक्त रूप से टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया. टीम ने वाहनों की आगे और पीछे लगी नंबर प्लेट की जांच की. इस दौरान नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाने, टेप चिपकाने, नंबर छिपाने और बिना नंबर प्लेट के चल रहे वाहन पकड़े गए. अभियान में कुल 34 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और मौके पर 1.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. कार्रवाई किए गए वाहनों में 14 पिकअप आयशर टेम्पो, 11 हाईवा डंपर और 9 फोर व्हीलर शामिल हैं.

पुलिस ने साफ किया है कि टोल चोरी या कैमरों को चकमा देने के लिए नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement