Tamil Nadu Budget 2026 तमिलनाडु की विजय सरकार ने 5 अगस्त को अपनी सरकार का पहला बजट पेश करते हुए महिलाओं, छात्रों, युवाओं और सामाजिक कल्याण से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं. TVK ने बजट में शिक्षा, सड़क, खेल, सामाजिक सुरक्षा और तकनीक पर खास जोर दिया गया है. सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि उसका फोकस सिर्फ बुनियादी ढांचे पर नहीं, बल्कि आम लोगों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने पर भी रहेगा.
वित्त मंत्री डॉ. एन. मैरी विल्सन ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि 'अन्नन सीर थीत्तम' के तहत पात्र महिलाओं को विवाह पर 8 ग्राम का सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी दी जाएगी. इसके साथ ही स्पेशल स्कूल, युवाओं, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी कई नई योजनाओं का भी ऐलान किया गया.
दुल्हनों को मिलेगा सोना और सिल्क साड़ी
बजट की सबसे चर्चित घोषणाओं में विवाह सहायता योजना का विस्तार शामिल है. इसके तहत पात्र दुल्हनों को शादी के समय 8 ग्राम का सोने का सिक्का और सिल्क साड़ी दी जाएगी. महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए इस योजना को सरकार की प्रमुख पहल माना जा रहा है. इसके लिए सामाजिक कल्याण विभाग के बजट में भी बड़ा प्रावधान किया गया है.
स्कूल शिक्षा के लिए 44,527 करोड़ रुपए
सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 44,527 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. बजट में सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने, कैंपस को साफ-सुथरा रखने, एआई और रोबोटिक्स आधारित पढ़ाई को बढ़ावा देने, एंटी-ड्रग क्लब शुरू करने और छात्रों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने की योजना शामिल है. साथ ही विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए स्पेशल सुविधाओं और स्कूलों को भी प्राथमिकता दी गई है.
फ्री लैपटॉप, साइकिल और छात्रों के लिए नई सुविधाएं
सरकार ने छात्रों के लिए फ्री लैपटॉप योजना जारी रखने के लिए 2,000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. इसके अलावा विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल, हेलमेट और बोतल होल्डर भी उपलब्ध कराए जाएंगे. उद्देश्य यह है कि डिजिटल शिक्षा और स्कूल पहुंच दोनों को मजबूत बनाया जा सके.
खेल, सड़क और तकनीक पर भी बड़ा निवेश
बजट में 1,051 करोड़ रुपए खेल एवं युवा कल्याण के लिए रखे गए हैं. राज्य में स्पेशल ओलंपिक सेंटर स्थापित किए जाएंगे और सरकारी स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा. वहीं सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए भी बजट पेश किए गए हैं. सरकार ने एआई आधारित गवर्नेंस सिस्टम और चेन्नई के नए मास्टर प्लान की भी घोषणा की है.
महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों पर भी खास ध्यान
बजट में सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजातों के लिए सोने की अंगूठी, वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए एल्डर केयर होम और सामाजिक कल्याण योजनाओं के विस्तार का भी ऐलान किया गया है. सरकार का कहना है कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है.
ये भी पढ़ें