20 April 2026 Weather: कहीं भयंकर गर्मी, तो कहीं बारिश और बदलता मौसम... जाने लें आज कैसा रहेगा देश के मौसम का मिजाज

Weather today: अप्रैल का आधा महीना गुजर चुका है और बच्चों के एग्जाम भी खत्म हो चुके हैं. ऐसे में कई परिवार छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन मौसम की अनिश्चितता लोगों के मन में सवाल खड़े कर रही है कि कहीं ट्रिप के दौरान बारिश या भीषण गर्मी मजा खराब न कर दे. इसलिए प्लान बनाने से पहले मौसम का हाल जान लेना बेहद जरूरी है.

today weather update
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:45 AM IST

देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आ रहा है. कहीं तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं बारिश और बादलों ने राहत दी है. अप्रैल का आधा महीना गुजर चुका है और बच्चों के एग्जाम भी खत्म हो चुके हैं. ऐसे में कई परिवार छुट्टियां मनाने का प्लान बना रहे हैं. लेकिन मौसम की अनिश्चितता लोगों के मन में सवाल खड़े कर रही है कि कहीं ट्रिप के दौरान बारिश या भीषण गर्मी मजा खराब न कर दे. इसलिए प्लान बनाने से पहले मौसम का हाल जान लेना बेहद जरूरी है.

दिल्ली में गर्मी का असर जारी
राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. सोमवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा. सुबह के समय करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो शाम तक घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह जाएंगी.

उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है. लखनऊ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में 42 डिग्री तक जा सकता है. वाराणसी, मिर्जापुर, गोरखपुर, देवरिया और आसपास के इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. लोग गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं.

महाराष्ट्र में बदल सकता है मौसम
महाराष्ट्र के कई इलाकों में मौसम बदलने के संकेत हैं. तटीय क्षेत्रों में 19 से 21 अप्रैल के बीच हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में भी अलग-अलग दिनों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED