Advertisement

NOT GOOD NEWS

Wayanad Landslide: तस्वीरों में देखिए वायनाड में लैंडस्लाइड से तबाही

शिबिमोल
  • वायनाड,
  • 07 जुलाई 2026,
  • Updated 6:39 PM IST
1/8

केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड ने कई जिंदगियों को खत्म कर दिया. भूस्खलन से भारी तबाही मची है. इसमें 3 लोगों की मौत हुई है. जबकि 8 लोग जख्मी हुए हैं. ये भूस्खलन कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ. कई लोगों को सुरक्षित बचाया गया है.

2/8

ये हादसा अनक्कमपोयिल-कल्लाडी सुरंग सड़क परियोजना के वायनाड छोर पर हुआ. यह परियोजना निर्माणधीन है. लैंडस्लाइड से बड़ी तबाही मची है.

3/8

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण खुदाई से निकाली गई मिट्टी के विशाल ढेर ढह गए. जिससे निर्माणधीन जगह का एक हिस्सा मलबे में दब गया.

4/8

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्र से अब तक 8 लोगों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए मेप्पाडी के WIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों को जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है.

5/8

इस हादसे के दौरान एक टैंकर कई लोगों के लिए सुरक्षा कवच जैसा बन गया. जिसकी वजह से कई लोगों की जान बच गई. टैंकर की वजह से कई लोग मलबे की चपेट में आने से बच गए.

6/8

प्रशासन ने पीड़ितों के लिए चुलिक्का सरकारी एलपी स्कूल में राहत शिविर लगाया है. लैंडस्लाइड से प्रभावित इलाके के रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर शिविर में पहुंचाया जा रहा है, ताकि वो सेफ रहें.

7/8

एनडीआरएफ और पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. प्रशासन ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कोई मलबे में फंसा तो नहीं है.

8/8

अनाक्कामपोयिल-मेप्पाडी सड़क परियोजना पर काम पिछले साल शुरू हुआ था और इस साल इतना बड़ा हादसा हो गया.

Advertisement
Advertisement