Advertisement

क्रिस्टियानो रोनाल्डो को खुशी के साथ मिला कभी न भूले जाने वाला दर्द, नवजात जुड़वां बच्चों में से एक को खोया

फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके जुड़वां बच्चों में से एक अब इस दुनिया में नहीं रहा.

Ronaldo (Photo: Instagram)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:17 AM IST
  • नवजात जुड़वां बच्चों में से एक को खोया
  • बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित

दुनिया के मशहुर फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से बताया है कि उन्होंने अपने नवजात जुड़वां बच्चों में से एक को खो दिया है. 

मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार रोनाल्डो और उनकी पार्टनर, जॉर्जीना रोड्रिग्ज जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाले थे. जॉर्जीना ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया. उनकी बेटी बिल्कुल सही है लेकिन उनके बेटे की मृत्यु हो गई. 

ट्विटर पर शेयर की भावुक पोस्ट

रोनाल्डो ने अपनी पोस्ट की शुरुआत करते हुए लिखा कि बहुत ही गहरे दुख के साथ उन्हें घोषणा करनी पड़ रही है कि उनके बेटे का निधन हो गया है. इस समय सिर्फ अपनी बेटी के जन्म से उन्हें आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत मिली है. इसके बाद रोनाल्डो ने सभी डॉक्टरों और नर्सों का धन्यवाद किया. 

साथ ही, उन्होंने गोपनीयता की अपील करते हुए लिखा कि वे हमेशा अपने बेटे से प्यार करेंगे. उम्मीद है कि रोनाल्डो और जॉर्जीना को इस मुश्किल समय से जल्द उबरें. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement