Advertisement

12वीं पास ये चोर...! अब तक किए 500 से ज्यादा शिकार, लड़कियों की आवाज निकालकर लोगों से करते थे ठगी, पुलिस ने दबोचा

ये लोग युवकों से कभी मेंबरशिप के नाम पर पैसा लेते तो कभी कस्टमर से मिलवाने के नाम पर. ये लोग नामी स्पा सेंटर और होटल मे हाई प्रोफाइल महिलाओं से मीटिंग कराने के नाम पर भी पैसा ठग लिया करते थे. इस तरह एक पीड़ित से दोनों भाई एक से डेढ़ लाख रुपये तक लूट लेते थे.

Dream Girl
मनीष चौरसिया
  • नई दिल्ली,
  • 31 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 5:47 PM IST

आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म ड्रीम गर्ल तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म में आयुष्मान लड़कियों की आवाज निकालकर लड़कों से बात करते थे. वो फिल्म थी लेकिन अब रियल जिंदगी में दो ऐसे भाई पुलिस की गिरफ्त में आए हैं जो लड़कों से लड़कियों की आवाज में बातकर अपनी ठगी के जाल में फंसाते थे. ये दोनों भाई लड़कों को जिगोलो बनाने के नाम पर ठगी करते थे. अमूमन इस तरह के मामलों में पीड़ित शर्म से सामने नहीं आते लेकिन नोएडा के एक पीड़ित ने शिकायत की जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की थी.

ड्रीम फ्रेंड्स क्ल्ब नाम से बनाया पेज
नोएडा की सेक्टर 58 थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है. दोनों भाई लड़कों को जिगोलो बनाने को नाम पर ठगी करते थे. दोनों भाई केतन अरोड़ा और चिराग अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर राधिका फ्रेंड्स क्लब, ड्रीम फ्रैंड्स क्लब, साथिया फ्रेंड्स क्लब के नाम से पेज बनाकर लोगों को निशाना बनाया करते थे.

सिर्फ 12वीं पास.. अब तक किए 500 से ज्यादा शिकार
पुलिस के मुताबिक दोनो भाई महज़ 12वीं पास है लेकिन दोनों ने पूरे देश में लगभग 500-600 लोगों को अपना शिकार बनाया है. ये लोग युवकों से कभी मेंबरशिप के नाम पर पैसा लेते तो कभी कस्टमर से मिलवाने के नाम पर. ये लोग नामी स्पा सेंटर और होटल मे हाई प्रोफाइल महिलाओं से मीटिंग कराने के नाम पर भी पैसा ठग लिया करते थे. इस तरह एक पीड़ित से दोनों भाई एक से डेढ़ लाख रुपये तक लूट लेते थे.

एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि आरोपियों के पास से 13 मोबइल, 10 डेबिट कार्ड, 3 आधार कार्ड, पैन कार्ड, फ़र्ज़ी पते पर लिए गए 4 सिम और 29 हज़ार कैश और 5 बैंक खाते मिले हैं. आरोपी महिला की आवाज में ग्राहक बनकर लोगों से बात किया करते थे. आरोपियों के पास 500 लोगों की चैट भी मिली है. मामले में अभी और जांच की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement