Advertisement

Chhattisgarh: सफाई कर्मी ने पहले ली पत्नी की जान, फिर खुद को लगाया फांसी...लिपस्टिक से लिखा सुसाइड नोट

चरमराते वैवाहिक रिश्तों का भयावह उदाहरण जहां पति ने पत्नी का गला घोट कर जान ले लिया और खुद भी पंखे से लटक गया. दोनों ने 10 साल पहले लव मैरिज की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं जो अब अनाथ हो चुके हैं.

gnttv.com
  • बिलासपुर,
  • 26 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST
  • दोनों सफाई कर्मी थे और 10 साल पहले लव मैरिज किया था
  • लिपस्टिक से लिखा, सुसाइड नोट में नाम और उसका नंबर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सामने आई यह दिल दहला देने वाली घटना सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि टूटते भरोसे, अविश्वास और चरमराते वैवाहिक रिश्तों का भयावह उदाहरण है. एक कमरे में पत्नी बिस्तर पर मृत मिली. गला घोंटा गया था. उसी कमरे में पति पंखे से झूलता मिला. दीवार पर लिपस्टिक से लिखा था आरोप "दूसरे से बात करती थी, पार्क में मिलते पकड़ी गई थी" ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया. इन्हीं सब बातों का जिक्र करते हुए लिपस्टिक से दीवाल पर अनोखा सुसाइड नोट लिखा कर पति ने बताया कि आखिरकार उसने अपनी पत्नी जिससे उसने लव मैरिज किया था उसकी जान क्यों ले ली.

दोनों सफाई कर्मी थे और 10 साल पहले लव मैरिज किया था
सरकंडा पुलिस के थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि अटल आवास में राज तांबे और नेहा उर्फ शिवानी तांबे रहते थे. दोनों लायंस कंपनी में सफाईकर्मी का काम करते थे. उनके 3 बच्चे हैं. दोनों पति-पत्नी 24 नवंबर की दोपहर तक घर से बाहर नहीं निकले. पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो चक रह गए दीवार पर सुसाइड नोट लिखा था और पत्नी की हत्या करने की वजह भी.

पहली नजर में "क्राइम ऑफ पैशन प्रतीत होता है
इस मामले की जांच कर रही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह तो साफ है कि हत्या की मुख्य वजह पत्नी के अफेयर और अवैध संबंध थे लेकिन, पहली नज़र में यह “क्राइम ऑफ पैशन” प्रतीत होता है, लेकिन यह सवाल भी उठाता है कि क्या शक, नियंत्रण और हिंसा ने मिलकर एक परिवार को दो लाशों में बदल दिया? क्या किसी का संदेह हत्या की वजह बन सकता है? समाज में बढ़ती मनोवैज्ञानिक सुरक्षाएं और रिश्तों में संवाद की कमी ऐसे हादसों को जन्म देती जा रही हैं. यह मामला सिर्फ जांच का विषय नहीं, चेतावनी भी है. विश्वास टूटता है, तो घर हिंसा का सबसे खतरनाक मैदान बन जाता है.

लिपस्टिक से लिखा था, नाम राजेश और उसका नंबर
दीवार पर लिपस्टिक से लिखा नाम और नंबर
घर के अंदर दीवार पर लिपस्टिक से ‘राजेश विश्वास’ नाम और मोबाइल नंबर लिखा है. साथ ही यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी मोबाइल पर बात करते पकड़ी गई. ऊर्जा पार्क में वह भी पकड़ी गई थी. इसके अलावा एक पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पति ने अपनी मौत के लिए राजेश विश्वास को जिम्मेदार ठहराया है.

पुलिस का बयान 
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले पति ने 10 साल पहले लव मैरिज किया था, इस दौरान प्यार और शादी सब कुछ ठीक चलता रहा और इनके तीन मासूम बच्चे भी हुए. लेकिन फिर अचानक उसकी पत्नी की जिंदगी में राजेश विश्वास आ गया, जिसकी वजह से उसने अपने पति के साथ विश्वास घात कर दिया और अब उसकी कीमत अपनी जान देखा चुकानी पड़ी है.

(रिपोर्ट मनीष शर्मा)

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement