पीलीभीत में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. देवरिया थाना क्षेत्र के ग्राम महेशापुर में 30 वर्षीय पूजा देवी को उसके पति ने शक के चलते बुरी तरह घायल कर दिया. विवाद बढ़ा तो पति अमन कुमार ने शराब के नशे में पत्नी की नाक को अपने दांत से काट कर अलग कर दिया. नाक का एक हिस्सा पूरी तरह अलग होकर गिर गया. देखते ही देखते पूजा लहूलुहान हो गई और चीखने लगी.
जब पत्नी ने चीखा, तो पूजा की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो दृश्य देखकर वह सभी हैरान रह गए. नाक कटी हुई थी और खून चारों ओर फैला था. आरोपी पति मौके से फरार हो गया. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पूजा को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए.
प्राथमिक इलाज के लिए कराया भर्ति
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया. ENT विभाग ने देखा कि नाक का हिस्सा पूरी तरह कट चुका है और हालत बेहद गंभीर है. डॉक्टरों ने नाक के कटे हिस्से को पैक कर हाई सेंटर भेजने का फैसला लिया. बाद में पूजा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां उसकी सर्जरी कराई जानी थी.
पति पहले भी कर चुका है हमला
पीड़िता पूजा देवी ने बताया कि उसका पति अकसर उस पर प्रेम संबंधों का शक करता था. कई बार बिना वजह मारपीट करता था. पूजा के अनुसार, इससे पहले भी वह उसका गला दबाकर जान लेने की कोशिश कर चुका है. इस बार नशे में उसने पूरी तरह नियंत्रण खो दिया और नाक काटकर दर्दनाक हमला किया.
सास का बयान
पूजा की सास सोनका देवी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका बेटा अमन कुमार अकसर उनकी बहु पक शक करता था और गुस्सा आने पर किसी की नहीं सुनता. उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने मेरी बहू की नाक काट दी, हमें भी समझ नहीं आया कि यह क्या कर बैठा.'
डॉक्टर का कहना
डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि रात में नाक कटी हुई महिला को अस्पताल लाया गया था. प्रारंभिक उपचार के बाद उसे सर्जरी के लिए बेहतर सुविधाओं वाले डॉक्टर के पास भेज दिया गया है. फिलहाल उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
पुलिस की कार्रवाई
सुकृति माधव ने बताया कि पुलिस को शिकायत पत्र मिलते ही FIR दर्ज की जाएगी. आरोपी की तलाश जारी है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि यह मामला गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और कोई ढील नहीं बरती जाएगी.
(रिपोर्ट- सौरभ पाण्डेय)
ये भी पढ़ें