Advertisement

सिगरेट पीने से रोका तो पति बना हैवान, पहले गला दबाया, फिर खौलती सब्जी चेहरे पर फेंकी, कान का पर्दा भी फाड़ा

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सरकारी शिक्षक है. कुछ दिन पहले वह शराब पीकर घर आया था और बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगा. जब पत्नी ने बच्चे की सेहत का हवाला देकर उसे रोका, तो वह लड़ाई झगड़ा करने लगा.

Husband Assaults Wife: Photo: AI Generated
सिद्धार्थ गुप्ता
  • बांदा,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:20 AM IST
  • बच्चे के सामने सिगरेट पीने पर हुई लड़ाई
  • सिगरेट पीने से रोका तो पति बना हैवान

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को बच्चे के सामने सिगरेट पीने से रोका तो वह आगबबूला हो गया. पति ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की, फिर उस पर खौलती हुई सब्जी फेंक दी. इससे महिला का चेहरा झुलस गया. इतना ही नहीं, थप्पड़ मारने से उसका कान का पर्दा भी फट गया.

गला दबाया, बाल पकड़कर घसीटा, बच्चे से भी की मारपीट
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति सरकारी शिक्षक है. कुछ दिन पहले वह शराब पीकर घर आया था और बच्चे के सामने सिगरेट पीने लगा. जब पत्नी ने बच्चे की सेहत का हवाला देकर उसे रोका, तो वह लड़ाई झगड़ा करने लगा. महिला का आरोप है कि पति ने उसका गला दबाया, बाल पकड़कर घसीटा और दीवार पर सिर पटक दिया. इस दौरान बचाने आए बच्चे के साथ भी मारपीट की.

कुछ दिन बाद फिर किया हमला
महिला का कहना है कि पहली घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके कुछ दिन बाद आरोपी फिर किराए के मकान पर पहुंचा और दोबारा हमला कर दिया. इस बार उसने महिला को बुरी तरह पीटा, थप्पड़ मारने से उसका कान का पर्दा फट गया और फिर खौलती हुई सब्जी उसके चेहरे पर फेंक दी, जिससे वह झुलस गई. घटना के बाद महिला ने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दी.

एसपी से लगाई न्याय की गुहार
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत की और आरोपी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
कोतवाली नगर थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले में निष्पक्ष जांच कर महिला को न्याय दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें

 

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement
    Advertisement