Advertisement

ऑफबीट

Photos: उत्तरप्रदेश की इब्रा शुभम बनी 'मिस उर्वशी- 2023' की विनर, प्रियंका चोपड़ा है रोल मॉडल

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2023,
  • Updated 2:14 PM IST
1/7

गुलाबी नगरी जयपुर की रंगीन शाम में नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट "मिस उर्वशी सीजन 2" के ग्रैंड फिनाले का आयोजन हुआ. जिसमें सभी ऑडिशन्स व सेलेक्शन राउंड्स में से चुनी गईं 30 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया. सभी फाइनलिस्ट ने रंग बिरंगी रोशनी के बीच हाई म्यूजिक पर रैंप वॉक कर डिजाइनर कलेक्शन शोकेस किया. साथ ही अपना बेस्ट परफॉरमेंस देकर क्राउन की जीत की दावेदारी पेश की. 

2/7

इस पेजेन्ट में विनर का खिताब उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ की इब्रा शुभन के सर पर सजा. तो वहीं फर्स्ट रनरअप गुरदासपुर पंजाब की अनमोलदीप बाजवा और सेकेंड रनरअप जयपुर की ही हर्षिता माहेश्वरी रहीं.

3/7

दिल्ली में रहकर इंजीनियरिंग सर्विसेज की तैयारी कर रही इब्रा ने बताया कि खिताब जीतकर वो काफी खुश हैं. उनकी मेहनत रंग लाई. हालांकि अभी मुकाम बाकी है और आगे वो फिल्मों में अभिनय करना चाहती हैं. वो प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल मानती हैं. इब्रा का मानना है कि लड़कियां मल्टी टास्किंग के लिए ही बनी हैं, इसलिए उनको कभी भी कुछ भी करने से रोकना नहीं चाहिए.

4/7

वही पेजेन्ट की फर्स्ट रनरअप गुरदासपुर पंजाब की अनमोल दीप ने बताया कि वह इस साल अप्रैल में मिस पठानकोट भी रह चुकी हैं. इसके बाद उन्हें टी सीरीज पंजाब व पंजाबी आर्टिस्ट एमी विर्क के प्रोडक्शन हाउस से म्यूजिक वीडियो अल्बम के ऑफर आये थे लेकिन मिस उर्वशी के कारण मैंने सारे प्रोजेक्ट्स को मना कर दिया. जयपुर पहली बार आई हूं और आने से पहले काफी घबरा भी रहीं थी लेकिन अब रनर अप बनने के बाद घर पर जश्न का माहौल है. मेरे घर पहुंचते ही ढोल पर भंगड़ा करने की तैयारी है.  

5/7

 पेजेन्ट की सेकेंड रनरअप हर्षिता माहेश्वरी होटल मैनेजमेंट की तैयारी कर रही हैं. हर्षिता ने बताया कि इस साल मिस राजस्थान का ऑडिशन दिया था लेकिन सेलेक्ट नहीं हो पाई थी. यह मेरा पहला फुल टाइम पेजेन्ट है. वो मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को अपना रोल मॉडल मानती है और आगे जाकर मॉडलिंग के साथ-साथ एक्टिंग भी करना चाहती हैं.

6/7

बता दें कि मिस कैटेगरी के नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेन्ट का सेकेंड सीजन था. जिसमें 20 शहरों से आईं 17 से 27 एज ग्रुप की 30 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने चार डिजाइनर फैशन सीक्वेंस में रैंप वॉक कर जूरी को इम्प्रेस किया और स्टाइलिश पोज दिए.
 

7/7

इस इवेंट में जूरी के तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमरन आहूजा और मिस उर्वशी 2022 विनर वर्शिनी रामदगी उपस्थित रहे. पेजेन्ट की विनर को वर्क कॉन्ट्रैक्ट, गिफ्ट वाउचर, फिल्मों व म्यूजिक वीडियो में आने का मौका दिया जाएगा. (सभी तस्वीरें साभार- विशाल शर्मा, जयपुर)

Advertisement
Advertisement