Woolen Clothes Storing Tips: सर्दियों का मौसम जाने वाला है, ऐसे में लोग अपने गर्मी के कपड़े निकालते हैं और सर्दियों के कपड़े सम्भाल कर रखते हैं. ऐसे में सर्दियों में मोटे और ऊनी कपड़ों की देखभाल सिर्फ उन्हें पहनने तक सीमित नहीं होती. इन्हें सही तरीके से रखना भी बहुत जरूरी होता है. हालांकि कई लोगों को मोटे-ऊनी कपड़े ठीक से रखना नहीं आता है. जिसके कारण ऊनी कपड़ों से बदबू आने लगती है और अलमारी के अंदर कपड़ों का पहाड़ लग जाता है, जो देखने में तो गंदा लगता ही है.
अगर ऊनी कपड़ों को सही से स्टोर करके रखा जाए, तो अगले साल ना ही कपड़ों को निकालते हुए उनमें से बदबू आएगी और ना ही कपड़ों की चमक टस से मस होगी. तो आइए जानें ऊनी कपड़ों को स्टोर करने के हैक्स और टिप्स.
ऊनी कपड़ों को कैसे स्टोर करें
कपड़ों को धोना सबसे जरूरी
कपड़ों को स्टोर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोना या ड्राई क्लीन करना बहुत अहम होता है. भले ही कपड़ा साफ दिख रहा हो, लेकिन पसीने, परफ्यूम या खाने के बारीक कण लंबे समय में कपड़ों के रेशों को खराब कर सकते हैं और फफूंद का कारण बन सकते हैं. इसलिए हमेशा कपड़ो को स्टोर करने से पहले उनको अच्छी तरह से साफ करके धो लेना जरूरी है.
कपड़ों में धूप लगाना जरूरी
ऊनी कपड़ों को पैक करके रखने से पहले उन्हें एक बार धूप लगाना जरूरी होता है. जब कपड़ों पर धूप लगाई जाती है तो उनके अंदर की सीलन हट जाती है और उनमें से बदबू हटती है. धूप लगाने पर कपड़े एक बार फिर फ्लफी दिखने लगते हैं.
वैक्यूम बैग्स में करें स्टोर
अलमारी में अगर आपको कपड़े रखने में दिक्कत होती है और आपकी अलमारी छोटी है और कंबल या जैकेट ज्यादा हैं, तो आप वैक्यूम स्टोरेज बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये हवा निकालकर कपड़ों का वॉल्यूम 70 प्रतिशत तक कम कर देते हैं, जिससे अलमारी में काफी जगह बच जाती है.
कपड़ों को अच्छे से फोल्ड करें
ऊनी कपड़ों को अलमारी में लटकाकर रखने के बजाए उन्हें बक्सों में फोल्ड करके रखें. इस तरह ऊनी कपड़ों को पैक करना आसान होता है और उनके अंदर जगह-जगह से धूल नहीं घुसती है.
अलमारी में रखें सिलिका जेल पैक
ऊनी कपड़ों को नमी से बचाने के लिए, आप अलमारी या स्टोरेज बॉक्स में सिलिका जेल पैक रख सकते हैं. इसके अलावा कपड़ों से बदबू न आने के लिए नीम के पत्ते या फिर सूखा लैवेंडर ऊनी कपड़ों के बीच रखें.
ये भी पढ़ें: