scorecardresearch

Green Chilie Hacks: फ्रिज में भी सड़ जाती है हरी मिर्च? अपनाएं ये 4 तरीके... महीने भर रहेगी फ्रेश

Hari mirch ko kaise store karen: हरी मिर्च जल्दी खराब होने का कारण यह है कि सब्जी वाले दिनभर इसपर पानी छिड़कते हैं. नमी अधिक होने की वजह से यह सड़ने लग जाती है. हरी मिर्च को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

How to store green chilli How to store green chilli
हाइलाइट्स
  • अब लंबे समय तक फ्रेश रहेगी हरी मिर्च

  • तेल में मिर्च फ्रेश रहती है

How to store green chilli: अक्सर लोग हरी मिर्च ज्यादा मात्रा में खरीद लेते हैं, लेकिन मुश्किल यह है कि हरी मिर्च की शेल्फ लाइफ बहुत कम होती है और यह जल्दी ही खराब हो जाती है. इतना ही नहीं हरी मिर्च को फ्रिज में रखने के बाद भी वह कुछ ही दिनों में गलने लगती है, उस पर सफेद दाग पड़ जाते हैं या फिर वह सड़ने लगती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि हरी मिर्च एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे महीने तक फ्रेश बनी रहे, तो कुछ आसान किचन ट्रिक्स आपकी बहुत मदद कर सकती हैं.

क्यों जल्दी खराब हो जाती है हरी मिर्च (Best way to store green chilli)
हरी मिर्च जल्दी खराब होने का कारण यह है कि सब्जी वाले दिनभर इसपर पानी छिड़कते हैं. नमी अधिक होने की वजह से यह सड़ने लग जाती है. हरी मिर्च को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. इसके लिए आप पहले इन्हें अच्छे से धो लें. धोने के बाद आप इसे अच्छे से सुखा लें. अगर इसमें पानी नहीं होगा, तो पॉलीथीन में ये खराब नहीं होंगे.

हरी मिर्च स्टोर करने का सही तरीका
डंठल हटाकर करें स्टोर
हरी मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे पहला स्टेप है उसका डंठल हटा दें. डंठल में नमी होती है और यह नमी मिर्च को जल्दी सड़ा सकती है. डंठल काटने से मिर्च ज्यादा समय तक ताजा बनी रहती है.

एयरटाइट कंटेनर में करें स्टोर
एयरटाइट कंटेनर के नीचे एक सूखा टिश्यू पेपर या किचन टॉवल बिछा दें, ताकि अगर थोड़ी-बहुत नमी निकले तो वह सोख ली जाए. इसके बाद हरी मिर्च को हल्के से रख दें और ऊपर से ढक्कन बंद कर दें. इस कंटेनर को फ्रिज के वेजिटेबल ट्रे में रखें. इससे मिर्च कई हफ्तों तक ताजी बनी रहती है.

तेल में भी कर सकते हैं स्टोर
मिर्च को धोकर, सुखाकर बीच में हल्का सा चीरा लगा दें और कांच की बोतल में सरसों का तेल डालकर भर दें. तेल मिर्च को खराब होने से बचाता है और उसका स्वाद भी बरकरार रहता है.

टिश्यू पेपर में लपेटकर रखें
अगर आप मिर्च को जिपलॉक बैग या कंटेनर में रख रहे हैं, तो उसके नीचे और ऊपर टिश्यू पेपर जरूर रखें. यह नमी को सोख लेगा और मिर्च लंबे समय तक फ्रेश रहेगी.

ये भी पढ़ें: