Summer Styling Tips: गर्मियों में वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें, तभी तो लगेंगी स्टाइलिश!

Summer Styling Tips: कुछ फैशन आइटम ऐसे होते हैं जो हर साल ट्रेंड में बने रहते हैं, बस उनके डिजाइन में थोड़ा बदलाव आता है. अगर आप भी इस समर सीजन में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना चाहती हैं, तो अपने वार्डरोब में इन 6 जरूरी चीजों को जरूर शामिल करें.

Summer Styling Tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST

Summer Styling Tips: गर्मी का मौसम आते ही कपड़ों के चुनाव में बदलाव करना जरूरी हो जाता है. इस मौसम में सिर्फ ट्रेंड फॉलो करना ही स्टाइल नहीं कहलाता, बल्कि कंफर्ट और मौसम के अनुसार सही कपड़े पहनना भी उतना ही जरूरी है. कुछ फैशन आइटम ऐसे होते हैं जो हर साल ट्रेंड में बने रहते हैं, बस उनके डिजाइन में थोड़ा बदलाव आता है. अगर आप भी इस समर सीजन में स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना चाहती हैं, तो अपने वार्डरोब में इन 6 जरूरी चीजों को जरूर शामिल करें.

लाइट वेट वाइट शर्ट्स
गर्मियों में हल्की और ढीली वाइट शर्ट्स बेहद काम की होती हैं. लॉन्ग शर्ट्स को आप ड्रेस की तरह पहन सकती हैं, जबकि रेगुलर शर्ट्स को टैंक टॉप या स्पेगेटी के साथ स्टाइल किया जा सकता है. ये आपको अलग-अलग लुक बनाने में मदद करती हैं.

चिकनकारी कुर्तियां
समर सीजन में चिकनकारी कुर्तियां एक क्लासिक ऑप्शन हैं. खासकर वाइट और पेस्टल कलर की कुर्तियां आपको एलिगेंट और फ्रेश लुक देती हैं. इन्हें जींस, ट्राउजर या फॉर्मल पैंट्स के साथ आसानी से पहना जा सकता है.

हैट्स और कैप
धूप से बचने के साथ-साथ स्टाइल बढ़ाने के लिए हैट्स और कैप्स बेहद जरूरी हैं. डेली यूज के लिए कैप्स और वेकेशन के लिए फ्लॉपी या पनामा हैट्स अच्छे विकल्प हैं.

सनग्लासेस
सनग्लासेस सिर्फ आंखों को यूवी किरणों से बचाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जरूरी हैं. अलग-अलग डिजाइन के 3 से 4 सनग्लासेस आपकी समर लुक को और आकर्षक बना सकते हैं.

प्रिंटेड मिडी ड्रेसेस
गर्मियों में प्रिंटेड मिडी ड्रेसेस सबसे बेहतरीन विकल्प होती हैं. ये न सिर्फ हल्की और आरामदायक होती हैं, बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक लगती हैं. आप इन्हें डेली वियर से लेकर वेकेशन तक आसानी से कैरी कर सकती हैं. खासतौर पर वाइट बेस पर प्रिंटेड ड्रेसेस समर के लिए परफेक्ट रहती हैं.

ओवरसाइज टी-शर्ट्स
अगर आप कैजुअल और कूल लुक चाहती हैं, तो ओवरसाइज टी-शर्ट्स को अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें. ये आपको बिना ज्यादा मेहनत के स्टाइलिश लुक देती हैं. ग्राफिक प्रिंट या स्लोगन टी-शर्ट्स इस सीजन में काफी पसंद की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED