SP की कुर्सी पर दारोगा की बहू ने बनाई रील, वायरल हुआ वीडियो तो करना पड़ा ये काम

उत्तर प्रदेश के औरैया में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो से हड़कंप मच गया. पुलिस महकमा फौरन एक्टिव हुआ. दरअसल एक दारोगा की बहू ने एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस विभाग एक्शन में आया. हालांकि महिला ने माफी मांग ली है और अकाउंट डिलीट कर दिया है.

Auraiya News
सूर्य प्रकाश शर्मा
  • औरैया,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसकी वजह से पुलिस महकमे में हंगामा मच गया. एक दारोगा की बहू ने एसपी की कुर्सी पर बैठकर रील बनाई. लेकिन जब ये रील सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो महिला को सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना पड़ा और माफी मांगनी पड़ी. ये वीडियो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ऑडिटोरियम में बनाया गया था.

SP की कुर्सी पर दारोगा की बहू ने बनाई रील- 
पुलिस सभागार कक्ष में एसपी कुर्सी पर बैठकर बनाई रील 30 जून की है. वीडियो उस वक्त बनाया गया, जब पुलिस कर्मियों का रिटायरमेंट का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी चले गए. उसके बाद एक रिटायर्ड उप निरीक्षक के परिवार की महिला ने एसपी की कुर्सी पर बैठकर वीडियो बनाया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया. 

वायरल वायरल, मचा हड़कंप-
वीडियो जब सामने आया तो पुलिस महकमे में खलबली मच गई. विभाग ने तत्काल संज्ञान लिया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर पूरे मामले की जांच कराई गई. जांच में सामने आया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभागार कक्ष खाली था और उसी समय वीडियो बनाया गया. विवाद बढ़ने पर महिला और उनके ससुर ने अपनी गलती स्वीकार की. दोनों ने माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या कार्यालय की गरिमा को प्रभावित करना नहीं था. इसके बाद दारोगा की बहू ने फौरन वीडियो डिलीट कर दिया. इसके साथ ही महिला ने ऐसा काम दोबारा नहीं करने की बात कही. फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है. महिला के इंस्टाग्राम पर करीब 16 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे थे.

रिटायर्ड पुलिसवालों का था विदाई समारोह- 
जानकारी के मुताबिक, ककोर स्थित एसपी कार्यालय में मंगलवार को रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में कई अधिकारी और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी अपने परिवारों के साथ मौजूद थे. समारोह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ और कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभागार कक्ष खाली हो गया. इसी दौरान एक रिटायर्ड दरोगा के परिवार की महिला सदस्य ऑडिटोरियम में रुकी रहीं. बताया जा रहा है कि महिला ने एसपी कार्यालय के सभागार में पुलिस अधीक्षक की पड़ी कुर्सी पर बैठकर एक रील बनाई. वीडियो में महिला कुर्सी पर बैठकर घूमती हुई नजर आईं और बाद में इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED