Bread Pizza Pockets Recipe: बर्गर का स्वाद भूल जाएंगे, बच्चों के लिए घर पर बनाएं खास ब्रेड पिज्जा पॉकेट

अगर आपकी फैमिली बर्गर, पिज्जा खाने की शौकीन है और आप चाहते हैं कि बाहर का खाना ठीक नहीं है तो आप घर पर ब्रेड पिज्जा पॉकेट बना सकते हैं. इसे बच्चों से लेकर बड़े तक खूब चाव से खाएंगे. चलिए आपको चीज ब्रेड पॉकेट रेसिपी बताते हैं.

Bread Pizza Pockets Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:32 PM IST

अगर आपको और आपके बच्चों को पिज्जा, बर्गर खाना पसंद है. लेकिन आप चाहते हैं कि बाहर का बर्गर, पिज्जा खाने की बजाय घर का कुछ अच्छा खाया जाए और स्वाद भी बर्गर, पिज्जा वाला मिले तो आपको घर पर ब्रेड पिज्जा पॉकेट बनाना चाहिए. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगी और आप बाहर का बर्गर, पिज्जा खाना भूल जाएंगे.

रेसिपी के लिए कैसे तैयार करें ब्रेड?
ब्रेड पिज्जा पॉकेट बनाने के लिए ब्रेड की जरूरत होती है. आप वाइट ब्रेड, ब्राउन ब्रेड में से कोई भी ले सकते हैं. ब्रेड को साइड से काटकर अलग कर लें. ब्रेड को हलके हाथों से बेलना है. बेलनें में ज्यादा प्रेशर नहीं देना है. इसके बाद एक कटोरी लें और ब्रेड को गोल काट लें. सारे ब्रेड को गोल-गोल काट लेंगे. 

तैयार ब्रेड को फ्राई करें-
इसके बाद मैदा या गेहूं का आटा लें. इसमें थोड़ा नमक और पानी डालकर उसे अच्छे से मिला लें. इसके बाद ब्रेड को मैदा के घोल में डालकर निकाल लेंगे. इसके बाद ब्रेड को ब्रेड क्रम्स के ऊपर रख देंगे, इससे ब्रेड क्रिस्पी बनेंगे. इसके बाद इसे फ्राई करेंगे. इसके लिए थोड़ा सा तेल लेना है और उसे गर्म करना है. गर्म तेल में ब्रेड को अच्छे से फ्राई करना है. जब ब्रेड लाल हो जाएगा और पूरी तरह से ये फूल जाएगा तो इसे निकाल लेंगे. इसके बाद सारे ब्रेड को फ्राई कर लेंगे.

कैसे बनाएं स्टफिंग?
स्टफिंग बनाने के लिए पैन में एक चम्मच बटर डालते हैं. जब बटर पूरी तरह से गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटी हुई प्याज डाल दें. इसको हल्का सा फ्राई करना है. इसके बाद इसमें शिमला मिर्च और गाजर बारीक काटकर डाल दें. आप इसमें जो भी सब्जी डालना चाहते हैं, डाल सकते हैं. इसमें थोड़ा पनीर भी मिलाएं. इसमें कॉर्न्स, मशरूम, पत्ता गोभी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सब्जियों को पकाने के दौरान इसमें नमक डाल लें. इसके साथ ही इसमें चिली फ्लेक्स डालेंगे. इसमें दो चम्मच टोमेटो केचप डालें. इसमें दो चम्मच पिज्जा सॉस डाल दें. इससे टेस्ट बढ़ेगा. इसमें म्योनीज भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस सब्जी को अच्छी तरह से पका लें. उसके बाद उसमें चीज स्लाइस डाल दें. कुछ देर पका लेंगे. अब स्टफिंग पूरी तरह से तैयार है.

कैसे तैयार करें ब्रेड पिज्जा पॉकेट?
इसके बाद फ्राई किए हुए ब्रेड लेंगे और उसको बीच से काटेंगे. इसको इस तरह से काटना है कि ब्रेड में बीच में पॉकेट बन जाए. इसके बीच में अच्छे से स्टफिंग भर देंगे. अब ब्रेड पिज्जा पॉकेट तैयार हो गया है. अब आप इसे ट्राई कर सकते हैं. इसे बच्चे खूब चाव से खाएंगे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED