Advertisement

Divorce booking agents China: चीन में तलाक लेना भी बन गया मिशन! आधी रात को जागकर स्लॉट बुक करती है ये महिला, इतनी लेती है फीस

चीन में तलाक लेने के लिए अब स्लॉट बुक करना भी किसी जंग से कम नहीं है. इसी जंग को आसान बनाने के लिए किन मेंग नाम की एक महिला ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है.

divorce appointments
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2025,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST
  • डिवोर्स स्लॉट बुक करने के लिए रात को जगना पड़ता है

चीन में आर्थिक मंदी ने सिर्फ बाजार को ही नहीं, बल्कि शादीशुदा रिश्तों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है. शादीशुदा जोड़े आर्थिक दबाव और बेरोजगारी के बीच टूटते जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि अब तलाक लेने के लिए लोगों को बकायदा “तलाक एजेंट” की सेवा लेनी पड़ रही है.

डिवोर्स स्लॉट बुक करने के लिए रात को जगना पड़ता है
चीन में तलाक लेने के लिए अब स्लॉट बुक करना भी किसी जंग से कम नहीं है. इसी जंग को आसान बनाने के लिए किन मेंग नाम की एक महिला ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है. वह आधी रात से पहले उठती हैं, सरकारी वेबसाइट पर अपने क्लाइंट्स के लिए तलाक का आवेदन भरती हैं और बिल्कुल घंटे के शुरुआत में ‘कन्फर्म’ बटन दबा देती हैं. जरा सी देरी और दिनभर के सारे स्लॉट चुटकियों में गायब हो जाते हैं.

कुछ सेकंड की देरी से ही बुक हो जाते हैं स्लॉट
किन बताती हैं कि "सिर्फ कुछ सेकंड की देरी से ही सारे स्लॉट गायब हो जाते हैं, उनके इस काम के लिए वे 400 युआन (करीब 4,700) प्रति केस चार्ज करती हैं. मार्च से अब तक वह 5,000 युआन कमा चुकी हैं, जो उनके महीने की आधी सैलरी के बराबर है.

5 बार कोशिश करने के बाद बुक कर पाई स्लॉट
शेन्जेन की ज़्होउ मिंगहुई ने 5 बार कोशिश करने के बाद खुद डिवोर्स का स्लॉट बुक किया. उनके मुताबिक, पति की लापरवाही और बेवजह के खर्च की आदतों के कारण उन्हें घर तक बेचना पड़ा. पति ने शेयर बाजार में 4.6 करोड़ गवां दिए थे, जिससे वे सिर्फ आधा कर्ज ही चुका पाए. ज़्होउ कहती हैं, "जब अर्थव्यवस्था खराब हो तो न निवेश करना चाहिए, न ज्यादा खर्च."

2024 में तलाक की दर 2.6 प्रति 1000 तक पहुंचने का अनुमान
अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन-मैडिसन में सीनियर वैज्ञानिक यी फुशियान के अनुसार, 2024 में चीन की तलाक दर 2.6 प्रति 1000 रहने का अनुमान है, जो कोविड काल में 2.0 थी. जापान में यह दर 1.5 और दक्षिण कोरिया में 1.8 है. गरीबी शादी को तोड़ देती है. चीन में आर्थिक दबाव और युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी घरेलू झगड़ों और तलाक की बड़ी वजह बन रहे हैं.

2021 में शुरू हुआ 'कूलिंग पीरियड' बन रहा चुनौती
चीन सरकार ने 2021 में कोर्ट से बाहर तलाक लेने वालों के लिए 30 दिन का 'कूल-ऑफ पीरियड' अनिवार्य कर दिया था. इस दौरान दोनों पक्षों को दो बार वेबसाइट पर जाकर एपॉइंटमेंट लेना होता है लेकिन अब स्लॉट की संख्या इतनी कम है कि एजेंटों की मांग तेजी से बढ़ी है. किन जैसी एजेंट 50 से लेकर 999 युआन तक में ये सेवा ऑफर कर रही हैं और उनका कहना है कि आने वाले समय में यह बिजनेस और बढ़ेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement