Chole Bhature Recipe: बस मैदा में मिला दें दही के साथ ये चीज, बिल्कुल बाजार जैसे फूले-फूले परफेक्ट भटूरे बनेंगे

fluffy bhature recipe: मैदा में दही मिलाने से आटा हल्का खट्टापन और प्राकृतिक फर्मेंटेशन पाता है. इससे ग्लूटेन अच्छी तरह एक्टिव होता है और भटूरे तलते समय अच्छी तरह फूलते हैं. दही आटे को सॉफ्ट बनाता है, जिससे भटूरे बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से स्पंजी बनते हैं.

Chole Bhature
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:47 AM IST
  • आसानी से बनाएं भटूरे
  • भटूरे बनाने का सबसे आसान तरीका

छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है लेकिन घर पर भटूरे बनाते समय अक्सर वे बाजार जैसे फूले-फूले और मुलायम नहीं बनते. कभी सख्त हो जाते हैं तो कभी तेल ज्यादा पी लेते हैं. अगर आपके साथ भी यही होता है तो चलिए हम आपको भटूरे बनाने का ऐसा सीक्रेट बताने जा रहे हैं जिससे भटूरे गुब्बारे की तरह फूलेंगे भी और अंदर से नरम रहेंगे।

भटूरे में दही मिलाएं
मैदा में दही मिलाने से आटा हल्का खट्टापन और प्राकृतिक फर्मेंटेशन पाता है. इससे ग्लूटेन अच्छी तरह एक्टिव होता है और भटूरे तलते समय अच्छी तरह फूलते हैं. दही आटे को सॉफ्ट बनाता है, जिससे भटूरे बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से स्पंजी बनते हैं. हलवाई भी भटूरे के आटे में खट्टी दही मिलाते हैं.

कैसे बनाएं मार्केट जैसे भटूरे

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा छान लें. इसमें नमक, चीनी, सूजी और बेकिंग सोडा मिलाएं. 

  • अब इसमें दही और 1 बड़ा चम्मच तेल डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें.

  • अब गुनगुने पानी की मदद से मुलायम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें आटा ज्यादा सख्त न हो, वरना भटूरे नहीं फूलेंगे. आटा थोड़ा सॉफ्ट रखें.

  • आटे को हल्के तेल से ग्रीस करें और गीले कपड़े से ढककर कम से कम 2-3 घंटे के लिए रख दें.

  • गर्म मौसम में 2 घंटे काफी हैं, सर्दियों में 3-4 घंटे भी रख सकते हैं. इससे हल्का फर्मेंटेशन होगा और भटूरे ज्यादा फूलेंगे.

  • अब आटे की लोइयां बनाएं और हल्का सा तेल लगाकर बेलें. ध्यान रखें बहुत पतला न बेलें.

  • कढ़ाही में तेल अच्छी तरह गर्म करें. तेल मध्यम-तेज आंच पर होना चाहिए. भटूरा डालते ही हल्के से चम्मच से दबाएं, वह गुब्बारे की तरह फूल जाएगा. दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.

  • हल्का खट्टापन पसंद हो तो दही के साथ 1 चुटकी ईनो भी मिला सकते हैं लेकिन इसे रेस्ट के लिए न रखें.

  • अगर आपको भटूरे में बाजार जैसा टेक्सचर चाहिए तो थोड़ा सा दूध भी मिला सकते हैं. सूजी डालने से हल्की करारी परत मिलती है.

 

Read more!

RECOMMENDED