मालपुआ एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है. ये यूपी, बिहार, ओडिशा और बंगाल में काफी फेमस है. इसे मैदा, दूध और चीनी के गोल से बनाया जाता है. इस त्योहारों में खास तौर पर बनाया जाता है. ये काफी स्वादिष्ट होता है. इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता है. चलिए इसको बनाने का तरीका बताते हैं.
हलवाई जैसी चाशनी बनाने का तरीका-
चाशनी बनाने के लिए एक कटोरी चीनी और एक कटोरी पानी लेना चाहिए. इसे मीडियम फ्लेम पर पकाना चाहिए. इसे तब तक पकाना चाहिए, जब तक हल्की चिपकने वाली ना हो जाए. इसमें इलायची पाउडर और फूड कलर भी मिलाएं. इससे चाशनी का स्वाद और रंग हलवाई जैसा बन जाएगा.
कैसे तैयार करें मालपुआ बैटर?
मालपुआ का बैटर तैयार करने के लिए एक कटोरी मैदा, डेढ़ कटोरी दूध और थोड़ा सा मावा मिलाएं. बैटर की कंसिस्टेंसी पर विशेष ध्यान दें, ताकि मालपुआ अंदर से कच्चा न रहे और बाहर से सही शेप में बने. बैटर को 10 मिनट तक सेट हो देना चाहिए.
कैसे बनाएं रबड़ी?
रबड़ी बनाने के लिए आधा कप दूध और मावा लें. इसे लो टू मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पकाएं. इसमें इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. रबड़ी को गाढ़ा करें, ताकि मालपुआ के साथ इसका स्वाद 10 गुना बढ़ जाए.
मालपुआ को कैसे तलना चाहिए?
मालपुआ तलने के लिए घी को अच्छे से गर्म करें. बैटर को एक साइड से डालते हुए मालपुआ को दोनों तरफ से सेंकना चाहिए. इसे तुरंत चाशनी में डुबोकर दो मिनट तक रखें. इस बात का ध्यान रखा है कि मालपुआ चाशनी में ज्यादा देर तक न रहे, ताकि वह घुल न जाए.
मालपुआ को रबड़ी के साथ सर्व कर सकते हैं. रबड़ी को मालपुआ पर फैलाकर उसे फोल्ड करें और इसके ऊपर से पिस्ता और सिल्वर वर्क लगाकर इसे हलवाई जैसा लुक दे सकते हैं. यह मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है.
ये भी पढ़ें: