Advertisement

Foxnut Recipe at home: आसानी से घर में मखाने से बनाएं ये 5 डिश... सब को आएगी पसंद

मखाना हार्ट हेल्थ, बल्ड शुगर, स्किन को ग्लो करवाने और वजन घटाने में बहुत मदद करता है. फिर आप चाहें तो मखाने से बने यह पांच डिश भी ट्राय कर सकते हैं. यह डिश कम मसालों में बनते हैं और उतने ही फायदेमंद माने जाते हैं.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 5:41 PM IST

मखाना एक ऐसा हेल्दी स्नैक है जिससे जो भी बनाओ आसानी से बन जाता है और खाने में हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा है. फिर चाहे आप व्रत खाएं या  खाने के बाद मखाने से बना डेजर्ट खाएं, मखाना हमेशा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह हल्का होता है और सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. आज हम आपको बता रहे हैं मखाने से बनने वाली 5 आसान और स्वादिष्ट डिश जिन्हें आप घर पर आसानी से तुरंत बना कर खा सकते हैं.

क्रीमी मखाना करी
यह करी पूरी और चावल दोनों के साथ बहुत अच्छी लगती है. इसके लिए प्याज-टमाटर का मसाला एक पैन में थोड़ी देर भूने फिर थोड़ा काजू पेस्ट डालकर 5 मिनट पकाएं. जब सब अच्छे से पक जाए तब भुने हुए मखाने को पौन में डाल कर, प्याज, टमाटर और काजू के पेस्ट के साथ 2 मिनट और पकाएं. स्वादिष्ट क्रीमी करी तैयार करें. यह पार्टी डिनर में भी एक शानदार ऑप्शन है.

मखाना खीर
अगर मिठाई का मन हो तो मखाना खीर एक बढ़िया विकल्प है. दूध में मखाने उबालें, शक्कर या गुड़ डालें और हल्का सा इलायची पाउडर मिलाएं. खीर गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें. यह बच्चों और बड़े सब को बहुत पसंद आएगी.

रोस्टेड मखाना
सबसे आसान और लोकप्रिय रेसिपी है रोस्टेड मखाना. बस पैन में थोड़ा सा घी डालें और मखानों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ऊपर से नमक, काली मिर्च या चाट मसाला डाल दें. यह चाय के साथ खाने के लिए परफेक्ट स्नैक है.

मखाना चीला
यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन हो सकता है. मखानों को ग्राइंड कर आटा बनाएं और इसमें दही, नमक, कटी सब्जियां मिला लें. अब तवे पर दोनों तरफ से सेंक कर चीला पकाएं. यह हल्का, पौष्टिक और बहुत स्वादिष्ट होता है.

मखाना बर्फी
अगर घर में कोई त्योहार या मेहमान आए हों तो मखाने की बर्फी बना सकती हैं. मखानों को भूनकर पीस लें, फिर घी, शक्कर की चाशनी और मावा मखाने में मिलाकर बर्फी तैयार करें. यह कम मेहनत में बनने वाली एक स्वादिष्ट मिठाई है.

मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जिससे आप कई तरह की डिश बना सकते हैं. यह स्वादिष्ट भी है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद. आप चाहें तो इसे दिन के किसी भी समय स्नैक, मिठाई या करी की तरह खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement