Keep Vegetables Fresh Longer: फ्रिज में रखी सब्जियां भी सूख जाती हैं? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स, कई दिनों तक रहेंगी फ्रेश

अगर कुछ आसान किचन हैक्स अपना लिए जाएं तो सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. इन तरीकों से सब्जियां कई दिनों तक फ्रेश बनी रहती हैं.

vegetable storage tips
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST
  • गर्मी में सब्जियां रहेंगी लंबे समय तक फ्रेश
  • सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखने की टिप्स

गर्मियों के मौसम में सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि सब्जियां बहुत जल्दी खराब होने लगती हैं. फ्रिज में रखने के बावजूद कई बार टमाटर नरम पड़ जाते हैं, हरी सब्जियां गलने लग जाती हैं और भिंडी-तोरी काली पड़ने लगती है. तेज गर्मी और नमी की वजह से सब्जियों में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जिससे वे जल्दी सड़ जाती हैं.

अगर कुछ आसान किचन हैक्स अपना लिए जाएं तो सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है. इन तरीकों से सब्जियां कई दिनों तक फ्रेश बनी रहती हैं.

1. सब्जियों को धोकर न रखें
अक्सर लोग बाजार से सब्जियां लाकर तुरंत धोकर फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. सब्जियों पर अगर नमी रह जाती है तो वे जल्दी सड़ने लगती हैं.

आपका क्या करना है-
सब्जियों को पहले सूखे कपड़े से साफ करें.
जब इस्तेमाल करना हो तभी धोएं.
अगर धोना जरूरी हो तो अच्छी तरह सुखाकर ही फ्रिज में रखें.

2. हरी सब्जियों को पेपर टॉवल में लपेटें
धनिया, पुदीना, पालक या मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी मुरझा जाती हैं. 

आपको क्या करना है-
इन सब्जियों को हल्के गीले पेपर टॉवल में लपेट लें.
फिर उन्हें एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में रख दें.
इससे नमी संतुलित रहती है और सब्जियां 5-6 दिन तक फ्रेश रह सकती हैं.

3. टमाटर और आलू को फ्रिज में न रखें
कई लोग टमाटर, आलू और प्याज को भी फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन इससे उनका स्वाद और टेक्सचर खराब हो सकता है.

आपको क्या करना है-
टमाटर को कमरे के तापमान पर रखें.
आलू और प्याज को ठंडी और हवादार जगह पर रखें.
इन्हें प्लास्टिक बैग में बंद करके न रखें.
इससे वे ज्यादा दिनों तक खराब नहीं होंगे.

4. सब्जियों को अलग-अलग स्टोर करें
कुछ फल और सब्जियां एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे आसपास रखी सब्जियां जल्दी पककर खराब हो सकती हैं.

आपको क्या करना है-
टमाटर, केला और सेब को हरी सब्जियों से अलग रखें.
फ्रिज में अलग-अलग बॉक्स या सेक्शन का इस्तेमाल करें.
इससे दूसरी सब्जियां जल्दी खराब नहीं होंगी.

5. गाजर-मूली को पानी में रखें
गाजर और मूली कुछ दिनों में सूखकर नरम हो जाती हैं.

आपको क्या करना है-
इन्हें छीलकर टुकड़ों में काट लें.
एयरटाइट डिब्बे में पानी भरकर फ्रिज में रखें.
पानी रोज या एक दिन छोड़कर बदलते रहें. इससे ये कई दिनों तक फ्रेश बनी रहती हैं.

6. हरी मिर्च के डंठल हटाकर रखें
हरी मिर्च अक्सर फ्रिज में भी जल्दी सड़ जाती है.

आपको क्या करना है-
मिर्च के डंठल तोड़कर हटा दें.
फिर इन्हें पेपर टॉवल में लपेटकर डिब्बे में रखें.
इससे मिर्च लंबे समय तक खराब नहीं होती.

7. अदरक-लहसुन को पेपर बैग में रखें
अदरक और लहसुन को अगर प्लास्टिक बैग में रखा जाए तो उनमें नमी जम जाती है और वे जल्दी खराब हो सकते हैं.

आपको क्या करना है-
इन्हें पेपर बैग या खुली टोकरी में रखें.
सूखी और हवादार जगह सबसे बेहतर रहती है.

 

Read more!

RECOMMENDED