Advertisement

Leftover Vegetable Recipe: बच गई है रात की सब्जी, नहीं है खाने का मन! तो इस रेसिपी के साथ तैयार करें ये खास टोस्ट... स्नैक से लेकर नाश्ते में आएगा काम

घरों में सब्जी का बचना एक आम बात है. लेकिन आप इन बची हुई सब्जियों को फेंकने की जगह इनसे अच्छा और टेस्टी स्नैक और सुबह का नाश्ता तैयार कर सकते हैं.

AI Generated Image
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

कई बार लोगों के घर में रात या दोपहर की सब्जी बच जाती है. अक्सर ऐसी बची हुई सब्जी को दोबारा गर्म करके खाने का मन भी नहीं करता. अगर आपके घर में भी आलू या कोई सूखी सब्जी बच गई है, तो उसे फेंकने के बजाय आप इससे टेस्टी ब्रेड आलू टोस्ट बना सकते हैं. जिसे बतौर स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं.

ब्रेड आलू टोस्ट बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी. घर में रखी ब्रेड, उबले आलू और बची हुई सब्जी से यह स्नैक आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसमें आप प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और अपनी पसंद के मसाले भी मिला सकते हैं. इससे टोस्ट का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है.

किन चीज़ों की पड़ेगी जरूरत

इस रेसिपी के लिए ब्रेड की कुछ स्लाइस, उबले हुए आलू और बची हुई सूखी सब्जी लें. इसके साथ बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया रखें. स्वाद के अनुसार नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा सा गरम मसाला डाल सकते हैं. टोस्ट सेंकने के लिए थोड़ा तेल या मक्खन भी चाहिए. 

कैसे बनाएं ब्रेड आलू टोस्ट

सबसे पहले उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें बची हुई सब्जी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और सभी मसाले डालें. मिश्रण को अच्छे से मिलाकर तैयार कर लें. ध्यान रखें कि आलू का मिक्सचर बहुत ज्यादा गीला न हो.

अब ब्रेड की एक स्लाइस लें और उसके ऊपर तैयार आलू-सब्जी का मिक्सचर अच्छी तरह फैलाएं. तवे पर थोड़ा तेल या मक्खन गर्म करें और ब्रेड को मिक्सचर वाली तरफ से सेंकना शुरू करें. जब नीचे की तरफ हल्का सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो ब्रेड को पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें. इसी तरह बाकी स्लाइस भी तैयार कर लें.

खास तरीके से करें सर्व

गरमा-गरम ब्रेड आलू टोस्ट को हरी चटनी, टमाटर सॉस या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं. यह रेसिपी बची हुई सब्जियों का अच्छा इस्तेमाल करने का आसान तरीका है. साथ ही, कम समय में बनने के चलते यह बिजी सुबह के लिए भी अच्छा नाश्ता बन सकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement