बिना हाथ गंदे किए आसानी से छिल जाएगा आम! एक बार जरूर ट्राई करें ये स्मार्ट ट्रिक

पके हुए आम को छीलना कई लोगों के लिए परेशानी बन जाता है. आम का रस हाथों में चिपक जाता है, कपड़े खराब हो जाते हैं और कई बार चाकू से छीलते समय गूदे का हिस्सा भी निकल जाता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आम को बिना गंदगी फैलाए आसानी से छीला जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

Easy ways to peel mangoes without messing your hands
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:28 PM IST

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम की बहार छा जाती है. फलों का राजा कहलाने वाला आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का पसंदीदा फल है. कोई इसे शेक बनाकर पीना पसंद करता है तो कोई आमरस, चटनी या अचार के रूप में इसका स्वाद लेता है. लेकिन पके हुए आम को छीलना कई लोगों के लिए परेशानी बन जाता है. आम का रस हाथों में चिपक जाता है, कपड़े खराब हो जाते हैं और कई बार चाकू से छीलते समय गूदे का हिस्सा भी निकल जाता है. ऐसे में कुछ आसान तरीकों की मदद से आम को बिना गंदगी फैलाए आसानी से छीला जा सकता है. चलिए जानते हैं कैसे...

गिलास की मदद से छीलें आम
सबसे पहले आम को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद चाकू से आम को दो बड़े हिस्सों में काटकर गुठली अलग कर दें. अब एक स्टील या कांच का गिलास लें. आम के एक हिस्से को गिलास के किनारे पर इस तरह रखें कि छिलका बाहर की ओर रहे. धीरे-धीरे नीचे की तरफ दबाएं. ऐसा करते ही आम का गूदा छिलके से अलग होकर सीधे गिलास में निकल आएगा. इस तरीके से हाथ भी साफ रहते हैं और गूदा भी खराब नहीं होता.

चम्मच से निकालें गूदा
अगर आप जल्दी और आसान तरीका चाहते हैं तो चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं. आम को दो हिस्सों में काटकर गुठली निकाल दें. इसके बाद एक साफ चम्मच लें और आम के अंदर से धीरे-धीरे गूदा निकालें. चम्मच को हल्के हाथ से चलाने पर गूदा आसानी से अलग हो जाता है. इस तरीके में हाथ गंदे नहीं होते और पूरा गूदा भी आसानी से निकल आता है.

ग्रिड कटिंग तकनीक अपनाएं
इस तरीके में आम को काटने के बाद उसके गूदे में लंबाई और चौड़ाई में हल्के कट लगाए जाते हैं. ध्यान रखें कि कट केवल गूदे तक ही जाएं, छिलका न कटे. इसके बाद आम के छिलके को हल्के से बाहर की ओर दबाएं. ऐसा करने पर आम के छोटे-छोटे टुकड़े बाहर निकल आते हैं. फिर इन्हें चम्मच की मदद से आसानी से निकाला जा सकता है. यह तरीका खासकर बच्चों को बहुत पसंद आता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED