Advertisement

Methi leaves recipe at home: मेथी पत्ते से बनाएं पराठे के अलावा ये 4 स्वादिष्ट डिश, बच्चे अंगुलियां तक चाट जाएंगे

मेथी के पत्तों से बनी ये डिश न सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहतरीन है. नीचे दिए गए डिशेज में से कोई भी रेसिपी घर पर बनाए और सर्दियों में अपने परिवार को जरूर खिलाए.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी हरी मेथी बिकना शुरू हो जाती है. आमतौर पर ज्यादातर लोग मेथी के पराठे बनाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी के पत्तों से कई ऐसी स्वादिष्ट डिश भी बनाई जा सकती हैं, जिन्हें बच्चे बड़े मजे से खाते और उनके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. दरअसल मेथी का साग पेट के लिए हल्की, शरीर को गर्म रखने वाली और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली हरी सब्जियों में से एक है.
आज हम आपको बताएंगे मेथी से बनने वाली 4 ऐसी आसान डिश जो घर में हर किसी को पसंद आएंगी. ये इतने स्वादिष्ट बनेंगे कि बच्चे दोबारा मांगने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. 

मेथी मटर मलाई
यह एक क्रीमी और हल्की मीठी सब्जी है जिसे बच्चे बहुत पसंद करते हैं. आप इसे रोटी, पराठे या नान के साथ परोस सकते हैं.

  • एक पैन में 1 चम्मच घी को गर्म करें और उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर भूनें.
  • इसके बाद इसमें 1 कटोरी उबाल के पीसे हुए मेथी के पत्ते और 1 कटोरी उबला हुआ मटर डालें.
  • 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें आधा कप दूध और 2 चम्मच मलाई मिलाएं.
  • नमक, काली मिर्च और थोड़ी सी चीनी डालकर इस रेसिपी को मध्यम आंच पर 5 मिनट के लिए पकने दें.
  • जब सब्जी गाढ़ी हो जाए तो थोड़ा सब्जी को चलाकर गैस बंद कर दें.

मेथी थेपला
ये गुजराती थेपला सर्दियों में पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय डिश है. ये हल्का मसालेदार और लंबे समय तक ताजा रहने वाला डिश है. बच्चों के लंचबॉक्स के लिए भी यह एक परफेक्ट ऑप्शन है. आप इसे दही या अचार के साथ खा सकते हैं.

  • एक बाउल में गेहूं का आटा लें और उसमें मेथी के बारीक कटे पत्ते डालें.
  • हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, नमक और एक चम्मच दही मिलाएं.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें.
  • छोटे-छोटे थेपले बेलें और तवे पर हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.


मेथी के पकोड़े
अगर आप खाली चाय पी-पी कर थक गए हैं? तो घर में बनाए मेथी के पकोड़े. 

  • बेसन में मेथी के पत्ते, नमक, लाल मिर्च, हल्की अजवाइन और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिए.
  • फिर तेल गरम करें और छोटे-छोटे गोल पकोड़े तलें.
  • सुनहरा और कुरकुरा होने पर बाहर निकाल लें.
  • चटनी या केचप के साथ परोसें. यह बेहद स्वादिष्ट होते हैं.
  • जाड़ों की शाम में चाय के साथ यह पकोड़े बेहतरीन लगते हैं.


मेथी पुलाव
बच्चे अक्सर सब्जियां खाने से मना करते हैं, लेकिन अगर मेथी के पत्तों को पुलाव में मिला कर बनाया जाए तो बच्चे बिना नखरे के मेथी का पुलाव खा लेंगे. बस आपको करना ये है-

  • एक कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करें फिर उसमें जीरा तड़काएं.
  • अब इसमें मेथी के पत्ते, प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें.
  • उबला हुआ चावल डालकर हल्दी, नमक और काली मिर्च मिलाएं.
  • 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं फिर घी डालें और तैयार है मेथी पुलाव.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement