आजकल अधिकांश घरों के किचन में फ्रिज यानी रेफ्रिजरेटर जरूर होता है. यदि आपके किचन में भी फ्रिज है तो आज हम आपको उसको साफ करने के कुछ टिप्स बता रहे हैं. एक चीज तो ऐसी है, जिससे सिर्फ 5 मिनट में फ्रिज का कोना-कोना क्लीन हो जाएगा. इससे गंदा और पुराना फ्रिज भी एकदम नया जैसा चमक जाएगा. कई घरों में बाहर से तो फ्रिज देखने में साफ लगता है लेकिन खोलने पर अंदर के कोनों में गंदगी और दाग-धब्बे जमे होते हैं. यदि आपका फ्रिज गंदा और बदबूदार हो गया है तो हमारी इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए. आपको मालूम हो कि गेंदे और बदबूदार फ्रिज को जहां खोलने का भी मन नहीं करता तो वहीं इसमें रखा हुआ खाना भी कई बार खराब हो जाता है.
फ्रिज को साफ करने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
1. सफेद सिरका: आप गंदे और बदबूदार फ्रिज को एकदम नेट एंड क्लीन बनाना चाह रही हैं तो आप सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकती हैं. सफेद सिरका में मौजूद नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण फ्रिज के अंदर जमी गंदगी, चिकनाई और बैक्टीरिया को चंद मिनटों में खत्म कर देते हैं. सिरका सिर्फ दाग-धब्बों को ही नहीं साफ करता बल्कि यह फ्रिज में से आने वाली बदबू को भी दूर कर देता है. आपको मालूम हो कि सिरका में कोई हानिकारक केमिकल नहीं होता, ऐसे में यह खाने-पीने की चीजों के लिए भी सुरक्षित रहता है. सिरका से फ्रिज को साफ करने के लिए आपको बस पानी में जरा सा सिरका मिलाना है और फिर स्पंज की मदद से कोने-कोने की सफाई करनी है. फ्रिज में जहां ज्यादा गंदगी या चिपचिपाहट हो, वहां थोड़ा सा सिरका डालकर रगड़कर साफ करें.
2. बेकिंग सोडा: आप गंदे और बदबूदार फ्रिज को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा यूज कर सकती हैं. बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसके बाद इस पेस्ट को फ्रिज के कोनों पर लगाकर हल्के हाथ से साफ करें. यह जिद्दी दाग हटाने के साथ-साथ बदबू को भी खत्म कर देगा. फ्रिज अंदर से एकदम साफ हो जाएगा. आप बेकिंग सोडा को घोल बनाकर भी फ्रिज को साफ कर सकते हैं. इसके लिए आपको गुनगुने पानी में बेकिंड सोडा, सिरका व नींबू के रस को मिलाना होगा. इसके बाद इस घोल से फ्रिज के अंदर की दीवारें, शेल्फ और दरवाजे सबकुछ अच्छी तरह से साफ करना होगा.
3. नींबू: फ्रिज की सफाई नींबू से भी कर सकती हैं. एक कटोरी में नींबू का रस या उसके टुकड़े रख दें. यह नेचुरल डिओडोराइजर की तरह काम करता है और फ्रिज में ताजगी बनाए रखता है.
4. ब्रेड: आप फ्रिज की सफाई ब्रेड से भी कर सकती हैं. ब्रेड का एक टुकड़ा फ्रिज में रखने से अंदर की नमी और बदबू कम हो जाती है. आपको मालूम हो कि ब्रेड हवा में मौजूद बदबू को सोख लेती है, जिससे फ्रिज लंबे समय तक फ्रेश बना रहता है. बेहतर रिजल्ट के लिए ब्रेड को हर 10 दिन में बदलते रहें.
5. फ्रिज में रखी खराब चीजों को तुरंत फेंक दें बाहर: फ्रिज की सफाई के लिए सबसे पहले फ्रिज को पूरी तरह से खाली करना जरूरी है. यदि फ्रिज में रखी कोई चीज खराब हो गई है तो इसे तुरंत बाहर फेंक दें, क्योंकि यही बदबू की सबसे बड़ी वजह होती है.
6. फ्रिज के अंदर रख दें ये दो चीज
फ्रिज की सफाई करने के बाद एक सूखे कपड़े से इसे अच्छी तरह से पोंछ दें ताकि नमी न रहे. इसके बाद फ्रिज के अंदर आधा कटा हुआ नींबू या एक छोटा बाउल बेकिंग सोडा को रख दें. नींबू या बेकिंग सोडा वाला पानी फ्रिज के अंदर रखने से फ्रिज में ताजगी बनी रहती है.