Advertisement

Fashion Trends 2026: दादी की अलमारी से Gen Z की वार्डरोब तक... ये 7 पुराने फैशन ट्रेंड फिर हुए वायरल

पुराना फैशन कभी एकदम से खत्म नहीं होता है. फैशन एक चक्र की तरह है, जो घूमकर वापस आता है. पुराने समय के कई क्लासिक और पारंपरिक स्टाइल समय के साथ फिर से नए अंदाज में लौट आते हैं. जो कपड़े और स्टाइल कभी दादी-नानी की अलमारी की पहचान हुआ करते थे, आज वही Gen Z के वार्डरोब में नए अंदाज के साथ नजर आ रहे हैं. 

Fashion Trends
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

ओल्ड फैशन का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता, बस कुछ समय के लिए गायब हो जाता है. जी हां, जो कपड़े और स्टाइल कभी दादी-नानी की अलमारी की पहचान हुआ करते थे, आज वही Gen Z के वार्डरोब में नए अंदाज के साथ नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया ने पुराने फैशन को एक बार फिर ट्रेंड में ला दिया है. खास बात यह है कि Gen Z इन्हें बिल्कुल पुराने अंदाज में नहीं, बल्कि मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कैरी कर रही है. आइए जानते हैं ऐसे ही 7 पुराने फैशन ट्रेंड के बारे में जिन्होंने फिर से वापसी कर ली है.

1. बैंडाना
90s और Y2K फैशन का हिस्सा रहा बैंडाना एक बार फिर स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है. इसे अब सिर्फ सिर पर बांधने के बजाय नेक एक्सेसरी, हेयर एक्सेसरी या बैग पर बांधकर भी स्टाइल किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसके अलग-अलग स्टाइलिंग तरीके ने इसे Gen Z के बीच फिर पॉपुलर कर दिया है.

2. बेल-बॉटम जींस
एक समय पर हर किसी की पसंद रही बेल-बॉटम जींस अब फिर से वार्डरोब में लौट आई है. फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार इसे पुराने तरीके से नहीं, बल्कि क्रॉप टॉप, फिटेड शर्ट और स्नीकर्स के साथ पेयर किया जा रहा है. इसका फ्लेयर्ड डिजाइन आउटफिट को एक रेट्रो लेकिन मॉडर्न लुक देता है.

3. हूप ईयररिंग्स
बड़ी गोल बालियां यानी हूप ईयररिंग्स भी पुराने फैशन से निकलकर नए ट्रेंड में शामिल हो चुकी हैं. गोल्ड, सिल्वर से लेकर कलरफुल और मिनिमल हूप्स तक, इनके कई डिजाइन आज देखने को मिलते हैं. साधारण आउटफिट में भी स्टाइलिश टच देने के लिए Gen Z इन्हें खूब पसंद कर रही है.

4. स्कार्फ
दादी-नानी के समय का स्कार्फ अब सिर्फ धूप या बालों को संभालने के काम नहीं आता. इसे अब बालों में, गर्दन पर या बैग के साथ एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. प्रिंटेड और कलरफुल स्कार्फ खास तौर पर सिंपल आउटफिट को स्टाइलिश बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं.

5. बैगी जींस
स्किनी जींस के लंबे समय तक ट्रेंड में रहने के बाद अब ढीली और बैगी जींस ने फिर से जगह बना ली है. 90s और 2000s के फैशन से प्रेरित यह स्टाइल आज Gen Z के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. ओवरसाइज टी-शर्ट, क्रॉप टॉप या शॉर्ट कुर्ती के साथ बैगी जींस को आसानी से स्टाइल किया जा सकता है.

6. क्लॉ क्लिप्स
बालों में लगाने वाली बड़ी क्लॉ क्लिप्स कभी बेहद आम हुआ करती थीं. अब यही एक्सेसरी Gen Z के बीच एफर्टलेस हेयरस्टाइल का हिस्सा बन गई है.

7. क्रोशिया फैशन
कभी दादी-नानी के हाथों से बने क्रोशिया के कपड़े और सामान अब Gen Z की वार्डरोब में लौट आए हैं. क्रोशिया टॉप्स, बैग्स और श्रग्स को मॉडर्न आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया जा रहा है.

(GNT इंटर्न अनुष्का रस्तोगी की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement