Advertisement

नीम फेस मास्क लगाकर मीटिंग में आई Genz एम्प्लॉई, ऑन कैमरा CEO का रिएक्शन वायरल

इंस्टा पर एक रील वायरल हो रही है, इसमें वर्तिका नाम की Genz एम्प्लॉई ऑफिशियल मीटिंग में फेस मास्क लगाकर आती है. वो अपने बॉस को भी इसे यूज करने की सलाह देती है. वर्तिका को ऐसे देख बॉस का जो रिएक्शन है वो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Gen Z Employee
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST
  • मिल चुके हैं 80 लाख से ज्यादा व्यूज
  • फेस मास्क और तौलिया में ही जॉइन की कॉल

इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते-करते अगर आपकी नजर एक ऐसी रील पर पड़ी हो, जिसमें एक Gen Z कर्मचारी टीम मीटिंग में फेस मास्क लगाकर बैठी नजर आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं. और अगर अब तक ये वीडियो आपकी फीड में नहीं आया है, तो समझ लीजिए आप ट्रेंड से थोड़ा पीछे चल रहे हैं.

क्या आपकी फीड में भी दिखी ये क्लिप
दरअसल, यह वायरल क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जहां एक कर्मचारी ऑफिस की वर्चुअल मीटिंग में चेहरे पर नीम फेस मास्क और सिर पर तौलिया बांधकर आ जाती है. इस पूरे वीडियो का असली ट्विस्ट तब आता है, जब CEO का रिएक्शन सामने आता है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.

फेस मास्क और तौलिया में ही जॉइन की कॉल
वीडियो में देखा जा सकता है कि मीटिंग के दौरान एक महिला कर्मचारी सिर पर तौलिया बांधकर और चेहरे पर नीम का फेस मास्क लगाकर कॉल में जुड़ती है. आमतौर पर जहां लोग प्रोफेशनल लुक में मीटिंग अटेंड करते हैं, वहीं इस कर्मचारी का अंदाज बिल्कुल अलग था. खास बात यह रही कि वह पूरी तरह नॉर्मल तरीके से अपनी अपडेट देती रही, जैसे कुछ भी असामान्य नहीं हो. बीच-बीच में वह अपने टंबलर से ड्रिंक पीती भी नजर आई. मीटिंग में मौजूद बाकी टीम मेंबर्स बॉस से छुपकर हंसते नजर आए. कुछ लोग हंसी रोकते हुए दिखे.

 

 

बाकी कर्मचारियों की छूटी हंसी, CEO का रिएक्शन हुआ वायरल
वीडियो का सबसे खास हिस्सा कंपनी के CEO का रिएक्शन रहा. उन्होंने गुस्सा होने या टोकने की बजाय बड़े ही मजेदार अंदाज में पूछा, 'यह कौन सा फेस मास्क है? ब्लैक सीवीड या कुछ और?' इस पर कर्मचारी ने जवाब दिया, 'नीम… आपको भी ट्राई करना चाहिए.' CEO का यह कूल और ह्यूमर से भरा रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

दरअसल था एक प्रैंक
वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, यह पूरा सीन असल में बॉस के साथ किया गया एक प्रैंक था. टीम ने मजाक में यह प्लान बनाया था, लेकिन CEO ने इसे और ज्यादा मजेदार बना दिया. कैप्शन में लिखा था कि बॉस के साथ प्रैंक करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने खुद ही इसे ज्यादा एंजॉय कर लिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 80 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग कमेंट सेक्शन में CEO की तारीफ करते नहीं थक रहे.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement