घर पर लगाएं ये एक पौधा, केवल दो पत्तों से बदल जाएगा सब्जी का स्वाद, नहीं पड़ेगी किसी मसाले की जरूरत!

Grow Allspice Tree at Home: ऑल स्पाइस ट्री की पत्तियों में प्राकृतिक रूप से जायफल, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और काली मिर्च जैसे मसालों की खुशबू होती है. ऐसे में यदि आप सब्जी बनाते समय इसके दो-चार पत्ते डाल देते हैं, तो आपको अलग से अन्य गरम मसाले डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Allspice tree
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:13 PM IST

How To Grow Allspice Tree: सब्जियों का स्वाद बढ़ाने में सबसे बड़ा हाथ होता है मसालों का. जिसके लिए हम तेजपत्ता, इलायची, दालचीनी और लौंग जैसे अलग-अलग मसालों का उपयोग करते हैं. लेकिन क्या क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा पौधा भी है, जिसकी मात्र दो पत्तियां आपकी सब्जी में 7 अलग-अलग मसालों का स्वाद भर सकती हैं? जी हां, हम बात कर रहे है ‘ऑल स्पाइस ट्री’ (Allspice Tree) के बारे में, जिसे वैज्ञानिक रूप से जमैका काली मिर्च के नाम से जाना जाता है. सबसे खास बात है कि आप इसके पौधे को अपने घर के गमले में आसानी से उगा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे...

एक पत्ता में कई मसालों का स्वाद
इसकी पत्तियों में प्राकृतिक रूप से जायफल, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और काली मिर्च जैसे मसालों की खुशबू होती है. ऐसे में यदि आप सब्जी बनाते समय इसके दो-चार पत्ते डाल देते हैं, तो आपको अलग से अन्य गरम मसाले डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि खाने को एक बेहतरीन खुशबू भी देता है. इस पौधे की पत्तियों में न केवल मसालों की खुशबू होती है, बल्कि यह सर्दी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारियों के निवारण में भी सहायक है.

घर में कैसे उगा सकते हैं ऑल स्पाइस का पौधा
ऑल स्पाइस प्लांट लगाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और जुलाई से सितंबर का महीना होता है. इस पौधे को लगाने के लिए नर्सरी से एक कटिंग ले आए. एक गमले में रूटिंग हार्मोन लगा कर मिट्टी में लगाएं. ध्यान रखें कि गमले में पानी निकलने के लिए छेद जरूर रखें. साथ ही जल निकासी वाली मिट्टी चाहिए होती है.

निकासी वाली मिट्टी बनाने के लिए 50% गार्डन सॉइल, 30% गोबर/कम्पोस्ट, 20% रेत, न्यूट्रल (6.07.5) होना चाहिए. वहीं ध्यान रहे कि मिट्टी बहुत ज्यादा गीली न हो.

पौधे का कैसे रखें ख्याल
पौधे को हर 2-3 दिन में पानी दें साथ ही पौधा लगाने के हर 30- 45 दिन में ऑर्गेनिक कम्पोस्ट डालें. महीने में 1 बार Liquid fertilizer जरूर डालें. इससे प्लांट की ग्रोथ अच्छी होती है और हेल्दी रहता है. यह पौधा न केवल आपके किचन का खर्च कम करेगा, बल्कि आपके गार्डन की शोभा भी बढ़ाएगा.



ये भी पढ़ें: 


 

Read more!

RECOMMENDED