Valentine’s Week Calendar
Valentine’s Week Calendar
Valentine’s Week Calendar 2026: फरवरी का महीना आते ही हवा में प्यार की खुशबू घुलने लगती है. इसे यूं ही 'महीना-ए-इश्क' नहीं कहा जाता. हर साल की तरह 2026 में वैलेंटाइन डे से पहले वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है. जो प्यार, अपनापन और रिश्तों की अहमियत को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का मौका देता है. इस पूरे हफ्ते में लोग अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार को अपना प्यार जाहिर करते हैं. कभी फूलों से कभी वादों से और कभी प्यार भरे तोहफों से.
वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और खत्म 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर होता है. हर दिन प्यार के एक अलग रंग को दर्शाता है, जिससे रिश्तों में मिठास और मजबूती आती है. तो चलिए आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन वीक में कब कौन सा दिन पड़ने वाला है.
वैलेंटाइन वीक कैलेंडर 2026
7 फरवरी 2026, शनिवार – रोज डे (Rose Day)
प्यार की शुरुआत गुलाब से होती है. इस दिन लोग गुलाब देकर अपने जज़्बात बयां करते हैं.
8 फरवरी 2026, रविवार – प्रपोज डे (Propose Day)
अपने प्यार का इजहार करने और रिश्ते को नया नाम देने का दिन.
9 फरवरी 2026, सोमवार – चॉकलेट डे (Chocolate Day)
मिठास भरे रिश्तों के लिए चॉकलेट्स दे सकते हैं.
10 फरवरी 2026, मंगलवार – टेडी डे (Teddy Day)
टेडी बियर के जरिए अपनापन और केयर दिखाने का दिन.
11 फरवरी 2026, बुधवार – प्रॉमिस डे (Promise Day)
रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए वादों का दिन.
12 फरवरी 2026, गुरुवार – हग डे (Hug Day)
एक सच्चा हग, जो बिना शब्दों के बहुत कुछ कह देता है.
13 फरवरी 2026, शुक्रवार – किस डे (Kiss Day)
प्यार और भरोसे की गहराई को दर्शाने वाला दिन.
14 फरवरी 2026, शनिवार – वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day)
प्यार का सबसे खास दिन हैं. प्यार के जोड़ों के लिए ये दिन सबसे खास माना जाता है.
ये भी पढ़ें: