उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रात की दुल्हन सुबह पुलिस के पास पहुंची और दूल्हे के साथ रहने से इनकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि दूल्हा पसंद नहीं है. मैं प्रेमी के साथ रहूंगी. थाने दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच घंटों पंचायत चली. पंचायत के बाद आपसी सहमति से तलाक हो गया.
शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन का हंगामा-
दरअसल मामला हमीरपुर जनपद के गोहांड कस्बे से जुड़ा है, जहां से विदा होकर दुल्हन राठ शहर अपने ससुराल पहुंची थी. शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद जब दूल्हा-दुल्हन पहली रात कमरे में पहुंचे तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया.
दुल्हन का कहना है कि वह किसी और युवक से प्यार करती है और यह शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई है. उसने आरोप लगाया कि उसके घरवालों ने मारपीट कर जबरदस्ती उसकी शादी कर दी.
दुल्हन पर दूल्हे का आरोप-
दूल्हा ललादिमान कुशवाहा का कहना है कि अगर दुल्हन पहले ही अपनी मर्जी बता देती तो इतनी बदनामी नहीं होती और शादी ही नहीं की जाती. दुल्हन मिथिलेश कुमारी हमीरपुर के ग्राम विलरख थाना राठ की शादी अपने मामा के घर गोहाण्ड कस्बे से हुई हैं.
रात मे दुल्हन मिथलेश कुमारी ससुराल पहुंची थी और सुबह वो पुलिस थाने पहुँच गयी हैं. जबकि दूल्हा धरम सिंह मुहल्ला बुधौलियाना थाना राठ के रहने वाला हैं. मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष राठ कोतवाली पहुंच गए और पुलिस से शिकायत की. पुलिस दोनों परिवारों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन दुल्हन नहीं मानी थी.
दुल्हन परिजनों के साथ चली गई- पुलिस
राठ थाने के कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि थाने में दूल्हा, दुल्हन को बहुत समझाया गया. लेकिन दुल्हन नहीं मानी तो दोनों पक्षों में आपसी सहमति से दोनों में तलाक हो गया हैं. दुल्हन अपने परिजनों के साथ वापस चली गयी हैं.
(नाहिद अंसारी की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें: