बाजार में आजकल मिलावट की खबरें आम हो गई हैं. कभी खोआ, कभी कटु का आटा और तो और पनीर भी इससे अछूता नहीं है. कई जगहों पर असली पनीर की जगह सिंथेटिक या मिलावटी पनीर बेचा जा रहा है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो साबित हो सकता है. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो पनीर खरीद रहे हैं, वह असली है या नकली.
क्यों जरूरी है सही पहचान?
पनीर प्रोटीन और कैल्शियम के अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है, लेकिन अगर यह मिलावटी हो तो फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है. नकली पनीर में केमिकल या खराब क्वालिटी के दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पेट की समस्या, एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. आज हम आपको असली और नकली पनीर में फर्क करना सिखाने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से असली पनीर की पहचान कर सकेंगे.
1. गर्म पानी में उबाल कर चैक करें
पनीर का छोटा टुकड़ा लें और उसे पानी में डालकर कुछ देर उबालें. अगर पनीर सख्त होकर रबर जैसा टाइट बन जाए, तो समझ लें कि इसमें मिलावट हो सकती है. असली पनीर को जब आप उबालेंगे तो वह ज्यादा सख्त नहीं होता, बल्कि और मुलायम हो जाता है.
2. मसल कर पता करें असली का
अगर शक है तो जरा सा पनीर अपने हाथ के बीच रखें और दूसरे हाथ के अंगूठे से मसलें. अगर वह आसानी से टूटकर बिखर जाए, तो वह असली हो सकता है. लेकिन अगर पनीर खिंचने लगे या रबर जैसा सख्त रहे, तो यहां नकली मिलने के पुख्ता संकेत हो सकता है.
3. आयोडीन डाल कर पता लगाएं
सबसे पनीर का एक छोटा टुकड़ा लें और उसपर आयोडीन की कुछ बूंदें डाल दें. अगर आयोडिन डालते ही रंग नीला पड़ जाए, तो समझ लें कि उस पनीर में स्टार्च मिलाया गया है, जो नकली पनीर की पहचान है. असली पनीर में ऐसा बदलाव नहीं होता. दरअसल विक्रेता ऐसा पनीर का वजन बढ़ाने के लिए करते हैं.
4. स्वाद से पहचानें
असली पनीर के स्वाद में थोड़ा दूधिया टेस्ट आता है. जबकि नकली पनीर का स्वाद थोड़ा अजीब या पानी जैसा फीका लग सकता है. कभी-कभी इसमें से केमिकल जैसा स्वाद भी आता है और स्मेल भी अजीब सा करता है. अब खरीदने से पहले थोड़ा पनीर टेस्ट करके जरूर देखें
5. बनावट से पता लगाएं
असली पनीर की बनावट सॉफ्ट और तो और दानेदार होती है. जबकि नकली पनीर जरूरत के ज्यादा चिकना दिखता है और दबाने पर बहुत ज्यादा सख्त हो सकता है. काटते समय भी इस पनीर में फर्क साफ नजर आता है. असली पनीर में कटने के बाद भी दाने-दाने होते हैं बीच-बीच में, वहीं नकली कटने के बाद भी चिकना ही रहता है.
आप घर पर भी पनीर बना सकते हैं
अगर आप पूरी तरह सुरक्षित पनीर खाना चाहते हैं, तो आप घर में भी पनीर बना सकते है. इसके लिए पैकेट या ताजे दूध को उबाल लें, जैसे ही उबल जाए उसमें नींबू का रस या सिरका डालकर थोड़ी देर छोड़ दें. कुछ देर में आप देखेंगे कि दूध फट गया. फटे हुए दूध का पानी निकाल लें और उसे एक साफ कपड़े में बांध कर ऊपर से टाइट गांठ लगा दें. इसके बाद किसी भारी बरतन को पनीर के कपड़े के ऊपर रख कर आध घंटा छोड़ दें. फिर जब आप कपड़ा खोलेंगे तो पाएंगे कि ताजा पनीर पूरी तरह तैयार है.
थोड़ी सी सावधानी और सही जानकारी से आप असली और नकली पनीर में आसानी से फर्क कर सकते हैं. अगली बार जब भी पनीर खरीदें, इन आसान तरीकों को जरूर अपनाएं ताकि आपके और आपके परिवार की सेहत सुरक्षित रह सके.
ये भी पढ़ें