How To Clean White School Shoes: ऐसे करेंगे सफाई तो कभी नहीं पड़ेगा पीला, सालों-साल चलेंगे स्कूल के सफेद जूते.. जानें क्या है राज़?

अक्सर स्कूल में खेलने कूदने वालों बच्चों के सफेद जूते गंदे ही रहते हैं, जिससे घर वाले भी परेशान रहते हैं. क्योंकि वे उस गंदगी को साफ तो कर देते हैं, लेकिन कई मामलों में जूते पीले भी पड़ जाते है और इसका कारण उनके समझ के बाहर होता है.

How To Clean White School Shoes
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

स्कूल की यूनिफॉर्म हो या जूते, सबकुछ अगर चमकता न दिखे तो सबसे पहले बच्चे को डांट सुननी पड़ती है और फिर पेरेंट्स को भी. ऐसे में सफेद स्कूल शूज़ को सालभर साफ-सुथरा और चमकदार बनाए रखना किसी टास्क से कम नहीं, खासतौर पर तब जब बच्चा खेलकूद में एक्टिव हो. रोज़ की भागदौड़, धूल-मिट्टी और पसीने की वजह से सफेद जूते जल्दी पीले पड़ने लगते हैं.

चाहे कितनी ही रगड़ लगा लो या वॉशिंग मशीन में डाल दो, कुछ समय बाद जूतों की रंगत फीकी दिखने लगती है और आखिरकार नए जूते खरीदने के अलावा कोई रास्ता नजर नहीं आता. लेकिन हर साल नए जूते खरीदना जेब पर भारी पड़ सकता है.

सफेद जूतों को साफ रखने के लिए उन्हें आम कपड़ों की तरह धोना सही तरीका नहीं है. कई लोग गलती से हार्ड ब्रश से जूतों को जोर-जोर से रगड़ते हैं, जिससे जूतों की ऊपरी लेयर घिस जाती है. इससे न सिर्फ चमक कम होती है, बल्कि जूतों की सतह पर धूल और गंदगी और भी ज्यादा जमने लगती है. इसलिए सफाई हमेशा हल्के हाथ से और सही तरीके से करनी चाहिए.

गंदगी जमने का इंतजार न करें
अक्सर पेरेंट्स जूतों को तब साफ करते हैं जब वे बहुत गंदे हो जाते हैं. यह आदत जूतों की उम्र कम कर देती है. बेहतर है कि हल्की गंदगी दिखते ही जूतों को साफ कर लिया जाए. समय-समय पर की गई हल्की सफाई से जूते लंबे समय तक सफेद बने रहते हैं और पीलेपन की समस्या भी कम होती है.

सही डिटर्जेंट का चुनाव है जरूरी
सफेद जूतों की सफाई में बहुत हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचें. इनमें मौजूद केमिकल जूतों की चमक को नुकसान पहुंचा सकते हैं. माइल्ड डिटर्जेंट सबसे अच्छा विकल्प होता है, जो गंदगी हटाने के साथ-साथ जूतों की रंगत को भी सुरक्षित रखता है.

ज्यादा रगड़ नहीं, पहले भिगोना बेहतर
अगर जूते बहुत ज्यादा गंदे हैं, तो उन्हें सीधे रगड़ने की बजाय कुछ देर गुनगुने पानी में भिगो दें. इससे मिट्टी और दाग ढीले पड़ जाते हैं और बिना ज्यादा मेहनत के साफ हो जाते हैं. हल्के हाथ से सफाई करने से जूतों की सतह भी खराब नहीं होती.

धूप में सुखाने का भी है सही तरीका
जूते धोने के बाद उन्हें तेज धूप में घंटों रखना भी नुकसानदायक हो सकता है. ज्यादा धूप से सफेद रंग पीला पड़ सकता है और जूतों की चमक फीकी हो जाती है. बेहतर है कि जूतों को छांव या हवादार जगह पर सुखाया जाए, जहां वे धीरे-धीरे पूरी तरह सूख सकें.

 

Read more!

RECOMMENDED