How to care Bottle Gourd for good result गर्मियों में खाने के लिए लौकी सबसे अच्छी सब्जी मानी जाती है. एक तो लौकी ठंडी सब्जी होती है, ऊपर से इसमें मौजूद पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रोल को कम करने में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं. कोलेस्ट्रोल के बढ़ने से दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिससे निजात दिलाने में लौकी सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होती है.
लौकी की बुवाई करने का सबसे सही समय फरवरी और मार्च का महीना होता है. अगर अभी इसकी ढंग से केयर कर ली जाए, तो आप पूरे गर्मियों में लौकी की अच्छी पैदावार पा सकते हैं. अच्छी बात ये भी है कि लौकी ज्यादा केयर शुरूआत में मांगती है. इसकी शुरू में देखभाल कर लेंगे तो आप इसे गमले में भी उगा सकेंगे.
पॉलिनेशन का लें सहारा
ये एक आसान प्रोसेस है फल को लाने का. जब धूप कम होती है, करीब सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक. उस वक्त नर फूल यानी वह फूल जिसमें फल नहीं आते, उन्हें मादा फूल जिसमें छोटी लौकी लगी है उसपर अच्छे से रगड़ें. इस प्रोसेस को आराम से करें, जिससे फल को नुकसान न पहुंचे.
बेल को फैलने और फल को ग्रो करने की जगह दें
अगर कम जगह है, तो बेल के चारों तरफ 4 से 5 फूट की लंबी लकड़ी को सीधी लगाकर, ऊपर से छार कर, उसपर बेल को चढ़ा दें. इससे बेल को फैलने की जगह मिलेगी और बेल को धूप में खाना बनाने का मौका मिलेगा.
घरेलू खाद भी डाल सकते हैं
महीने में एक बार फिटकरी को पानी में मिला कर मिट्टी में छिड़क दें. इससे मिट्टी को जरूरी पोषण मिलता है, जिससे फल अपना खाना बनाते हैं.
इसके अलावा आप नीम की खली भी डाल सकते हैं, जिससे फंगस का खतरा कम हो जाता है. साथ ही आप केले और सब्जियों के छिलके भी मिट्टी में खाद के रूप में डाल सकते हैं.
बेल की देखभाल
ये भी पढ़ें