How To Grow Oregano In Pots: आजकल आपको हर स्नैक्स और सब्जी में ओरिगैनो का स्वाद मिल जाएगा. यही कारण है कि बहुत से लोग पिज्जा के साथ मिलने वाले ऑरिगेनो के एक्स्ट्रा पैकेट को संभाल कर रखते हैं. वहीं कुछ लोग खाने का टेस्टी बनाने के लिए मार्केट से ऑरिगेनो खरीदते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ऑरिगेनो के पौधे को घर पर भी उगाया जा सकता है? जी हां, इस आर्टिकल में आज आपको बताते हैं कि ऑरिगेनो के पौधे को घर में कैसे उगाया जा सकता है.
ओरिगैनो लगाने का सही समय
ओरिगैनो के पौधे को आप सालभर में कभी भी लगा सकते हैं. हालांकि, अगर आप गर्मी के मौसम में ओरिगैनो लगाएंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा. इस पौधे को घर के बाहर और अंदर में से कहीं भी लगाया जा सकता है.
घर पर ओरिगैनो कैसे लगाएं
बीज या कटिंग से शुरुआत
सबसे पहले नर्सरी या ऑनलाइन से ऑरिगेनो के बीज लें. आज चाहें तो पौधे की 8–10 सेमी लंबी टहनी काटकर लगा सकते हैं इससे पौधा जल्दी बढ़ता है.
सही गमले और मिट्टी का चयन
जब आप गमला लें तो गमले में नीचे ड्रेन होल होना जरूरी है. मिट्टी का मिश्रण बनाने के लिए 50% गार्डन मिट्टी, 30% रेत या परलाइट और 20% गोबर की खाद या कम्पोस्ट लें.
बीज लगाने का सही तरीका
सबसे पहले बीज को मिट्टी की सतह पर छिड़कें. इसके बाद बीज के ऊपर हल्की पतली परत मिट्टी की डालें और स्प्रे से हल्का पानी दें. आप देखेंगे कि 7–14 दिन में अंकुर निकल आएंगे.
सही धूप और तापमान बेहद जरूरी
ऑरिगेनो को 4–6 घंटे सीधी धूप चाहिए. साथ ही ये 18–30°C तापमान में अच्छा बढ़ता है. पौधा 10–12 सेमी हो जाए तो ऊपर से हल्की कटाई (pruning) करें, इससे पौधा घना बनेगा.
कब तोड़ें पत्तियां?
40–50 दिन बाद पत्तियां इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाती हैं. ऊपर की नई पत्तियां काटते रहें, पौधा लगातार बढ़ता रहेगा. आप चाहें तो ताजे ऑरिगेनो के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर उन्हें सुखाकर बाद में इस्तेमाल के लिए रख सकते हैं.
इन बातों का रखें ख्याल
पौधे को रोज पानी न दें.
जब मिट्टी ऊपर से सूखी लगे तभी पानी दें.
ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं.
हर 15–20 दिन में हल्की जैविक खाद डालें.
ये भी पढ़ें: