Advertisement

गेंदे के फूल से भर जाएगा पौधा, बस पानी में मिलाकर डाल दें ये ₹10 की चीज...

Marigold gardening tips: कई बार गेंदे के पौधों की काफी देखभाल करने के बाद भी फूल नहीं आते. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे पौधों में डालने से गेंदे का पौधा फूलों से भर जाएगा.

गेंदे के पौधे में डाल दें ये एक चीज, फूल से भर जाएगा पौधा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

हर कोई चाहता है कि उसका गार्डन रंग-बिरंगे और खिले-खिले फूलों से भरा हो, खासकर जब बात गेंदे के फूलों की हो. गेंदे के फूल न सिर्फ पूजा-पाठ में उपयोगी होते हैं, बल्कि इनका चमकदार पीला और नारंगी रंग पूरे बगीचे में जान ला देता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग इसे अपनी गर्डनिंग में शामिल करते हैं. लेकिन कई बार पौधों की काफी देखभाल करने के बाद भी फूल नहीं आते. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे पौधों में डालने से गेंदे का पौधा फूलों से भर जाएगा.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपका गार्डन भी गेंदे के फूलों से भरा रहे तो आप कॉफी ग्राउंड्स (Ground Coffee) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे खाद में मिलाने से गेंदे के पौधे की बढ़त तेज हो जाती है और मिट्टी को जरूरी पोषण मिलता है.

कैसे करें कॉफी ग्राउंड्स का इस्तेमाल?
कॉफी ग्राउंड्स का इस्तेमाल करने के लिए, सही मात्रा में इसका उपयोग करने से गेंदे के पौधे को अधिक लाभ मिलेगा-

पानी में मिलाकर दें
एक लीटर पानी में 2 चम्मच कॉफी ग्राउंड्स मिलाकर गेंदे के पौधों में डालें. यह एक तरल जैविक उर्वरक (Liquid Fertilizer) का काम करता है और पौधों की जड़ों तक पोषण पहुंचाता है.

गीली घास
कॉफी ग्राउंड्स को गेंदे के पौधे के चारों ओर फैला दें, ताकि यह नमी बनाए रखने और खरपतवार (Weeds) को बढ़ने से रोकने में मदद करें.

खाद में मिलाएं
कॉफी ग्राउंड्स को खाद (Compost) में मिलाकर कुछ दिनों तक सड़ने दें. यह खाद मिट्टी में मिलाने पर धीरे-धीरे पौधों को पोषण प्रदान करती है.

सीधे पौधे में डालें
थोड़ी मात्रा में सीधे गेंदे के पौधे की मिट्टी में कॉफी ग्राउंड्स मिलाएं. ध्यान दें कि अधिक मात्रा में डालने से मिट्टी अम्लीय (Acidic) हो सकती है, जो पौधे के लिए सही नहीं है.

ध्यान रखें ये बातें
ध्यान रखें कि संतुलित मात्रा में ही कॉफी ग्राउंड्स डालें. कॉफी ग्राउंड्स को हमेशा सूखी या कम्पोस्ट के रूप में इस्तेमाल करें. साथ ही हर 2-3 हफ्ते में एक बार डालें कॉफी ग्राउंड्स पौधे नें डालें. 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement