How to make sweet Aam Panna: गर्मियों के मौसम की सबसे बड़ी खासियत है 'आम', आम एक ऐसी चीज है जिसका लोग साल भर इंतजार करते हैं. क्योंकि, आम कच्चा हो या पका हुआ इससे एक से एक डिश बनती है. लेकिन जो सबसे खास होता है वो है 'आम पन्ना'. कच्चे आमों से बनने वाली यह पारंपरिक ड्रिंक सिर्फ प्यास नहीं बुझाता, बल्कि लू से भी बचाता है. इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और दिनभर तरोताजा और हाइड्रेटेड भी रखता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं आम पन्ना बनाने की रेसिपी.
आम पन्ना बनाने का सामान
4-5 मध्यम आकार के कच्चे आम
1/2 कप गुड़ का पाउडर या कद्दूकस किया गुड़
एक मुट्ठी ताजे पुदीने के पत्ते
1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
1 चम्मच काला नमक
1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े
आम पन्ना बनाने की विधि
आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें.
फिर आम ठंडा होने पर छिलका उतारकर इसका सारा पल्प निकाल लें.
अब एक बाउल में आम का पल्प और गुड़ का पाउडर मिलाएं.
अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालें, साथ ही पुदीने के पत्ते, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें और पीस लें.
इस गाढ़े पेस्ट को एक जग में निकालें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं.
गिलास में बर्फ डालें, आम पन्ना पलट कर पुदीने की पत्ती से सजाकर बिल्कुल ठंडा-ठंडा सर्व करें.
ये भी पढ़ें: