Handbag Made Of 'Dinosaur Leather'
Handbag Made Of 'Dinosaur Leather'
विज्ञान और फैशन का मेल अब पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है. नई-नई तकनीकों के जरिए ऐसी चीजें बनाई जा रही हैं, जो कभी कल्पना से परे थीं. इसी कड़ी में अब एक ऐसा लग्जरी हैंडबैग सामने आया है, जो लाखों साल पहले विलुप्त हो चुके टायरानोसॉरस रेक्स से प्रेरित है. यह अनोखा बैग न सिर्फ फैशन की दुनिया में चर्चा बटोर रहा है, बल्कि विज्ञान की नई संभावनाओं को भी दिखाता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस खास बैग के बारे में.
यह खास टील रंग का हैंडबैग फिलहाल एम्स्टर्डम के आर्ट जू म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है. इस अनोखे प्रदर्शन का मकसद पास्ट और प्रेजेंट के बीच संबंध को दिखाना है. दर्शक इसे 11 मई तक देख सकते हैं. इसके बाद इस बैग की नीलामी होगी, जिसकी शुरुआती कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है.
किसने बनाया यह बैग?
इस अनोखे हैंडबैग को फैशन ब्रांड Enfin Leve ने तैयार किया है. बैग में स्टर्लिंग सिल्वर और ब्लैक डायमंड जैसी महंगी चीजों का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ एक छोटा सैंपल भी तैयार किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख से 21 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है.
कैसे तैयार ये डायनासोर वाला बैग
इस बैग का सबसे खास पहलू इसका मटेरियल है. इसे VML, The Organoid Company और Lab-Grown Leather Ltd. ने मिलकर विकसित किया है. वैज्ञानिकों ने अमेरिका में मिले टी. रेक्स के जीवाश्मों से कोलेजन के अंश निकाले. इसके बाद इन अधूरे हिस्सों को जोड़कर पूरा कोलेजन स्ट्रक्चर बनाया गया. फिर इस संरचना को विशेष कोशिकाओं में डाला गया, जहां से नया कोलेजन तैयार हुआ. इसी को आगे प्रोसेस करके लेदर में बदला गया.
विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ एक फैशन आइटम नहीं है, बल्कि तकनीक का नया उदाहरण है. बता दें कि, इससे पहले भी इस टीम ने ऊनी मैमथ के डीएनए से मीटबॉल बनाकर चर्चा बटोरी थी.
ये भी पढ़ें: