Body Odor in Summer
Body Odor in Summer
देशभर में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है. तेज धूप, उमस और लगातार बढ़ते तापमान के बीच कई लोग पसीने की बदबू से परेशान रहते हैं. बाहर निकलते ही शरीर से आने वाली दुर्गंध न सिर्फ खुद को असहज बनाती है, बल्कि आसपास के लोगों के सामने भी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है. ऐसे में कई लोग परफ्यूम और डियोड्रेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन इनका असर कुछ घंटों तक ही सीमित रहता है.
अगर आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं, तो अब महंगे परफ्यूम पर खर्च करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान और घरेलू उपाय अपनाकर आप पूरे दिन नैचुरल फ्रेशनेस बनाए रख सकते हैं.
1. नहाने के पानी में मिलाएं नींबू
नींबू पसीने की बदबू दूर करने का बेहद असरदार तरीका है. इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर पर मौजूद उन बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जो बदबू का कारण बनते हैं. नहाने से पहले पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिला लें और इस पानी से नहा लें. इससे दिनभर फ्रेशनेस बनी रहती है.
2. फिटकरी का पानी सबसे असरदार
फिटकरी को पानी में घोलकर नहाने से शरीर से आने वाली बदबू काफी हद तक कम हो जाती है. यह स्किन के पोर्स को टाइट करता है और पसीने को कंट्रोल करने में मदद करता है. नियमित इस्तेमाल से बदबू की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.
3. नारियल तेल और कपूर करता है देसी डियोड्रेंट का काम
नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से भी पसीने की बदबू दूर होती है. यह मिश्रण एंटी-बैक्टीरियल और कूलिंग इफेक्ट देता है, जिससे त्वचा ताजगी महसूस करती है. इसे नहाने के बाद अंडरआर्म्स में लगाना ज्यादा फायदेमंद रहता है.
4. अंदर से रखें शरीर को फ्रेश
पसीने की बदबू सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि शरीर के अंदर की स्थिति से भी जुड़ी होती है. जो लोग कम पानी पीते हैं उनके पसीने से बदबू आती है. दिनभर पर्याप्त पानी पीने और हल्का, ताजा भोजन करने से शरीर में टॉक्सिन्स कम होते हैं. मसालेदार और जंक फूड से दूरी बनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं.
5. कॉटन कपड़े पहनें, ये पसीना सोखता है
गर्मी में सिंथेटिक कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा आता है और बदबू बढ़ती है. ऐसे में हल्के और कॉटन कपड़े पहनना सबसे अच्छा विकल्प है. यह पसीने को जल्दी सोख लेते हैं और शरीर को ठंडा बनाए रखते हैं, जिससे दुर्गंध कम होती है.
ये भी पढ़ें