गर्मियों में चाहिए ठंडक तो ऐसे बनाकर पिएं आम पन्ना, लू भी हार मान जाएगी!

Aam Panna Recipe: कच्चा आम कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे विटामिन C, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम और सोडियम। ये सभी तत्व मिलकर शरीर को मजबूत बनाते हैं और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं.

Aam Panna Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • घर पर आम पन्ना बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
  • लू भी हार मान जाएगी

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है. इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेट और कूल रखना बहुत जरूरी होता है. इसलिए धूप में निकलने से पहले आपको पानी के अलावा भी कई तरह के रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स और शरबत का सेवन करना चाहिए, जो शरीर को कई तरह के पोषक तत्व देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखे और लू लगने से भी बचा सके. बाजार में कच्चे आम नजर आने लगे हैं. ऐसे में कच्चे आम यानी कैरी से बनने वाला पन्ना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी और इसके फायदे.

घर पर आम पन्ना बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
2-3 कच्चे आम
3-4 चम्मच चीनी या गुड़
आधा चम्मच काला नमक
आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
पुदीना की पत्तियां
स्वादानुसार नमक
ठंडा पानी और बर्फ

जानिए आम पन्ना बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले कच्चे आम को धोकर कुकर या पैन में उबाल लें, जब तक वे नरम न हो जाएं. ठंडा होने पर उसका गूदा निकाल लें और बीज अलग कर दें. 

  • अब इस गूदे को मिक्सर में डालकर उसमें चीनी या गुड़, काला नमक, भुना जीरा और पुदीना डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें.

  • अब तैयार पेस्ट में ठंडा पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पतला कर लें. आपका ठंडा-ठंडा आम पन्ना तैयार है. चाहें तो ऊपर से बर्फ डालकर सर्व करें.

गर्मी में क्यों है खास?
आम पन्ना सिर्फ स्वादिष्ट पेय नहीं, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने का एक प्राकृतिक उपाय है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और लू के असर को कम करते हैं.

आम पन्ना पीने के फायदे
1. लू से बचाव
गर्मियों में लू लगना आम समस्या है. आम पन्ना शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और लू से बचाता है.

2. डिहाइड्रेशन से राहत
इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते.

3. पाचन में मददगार
काला नमक और जीरा पाचन को बेहतर बनाते हैं, जिससे गैस और एसिडिटी की समस्या कम होती है.

4. इम्यूनिटी बढ़ाता है
कच्चे आम में विटामिन C भरपूर होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

5. एनर्जी बढ़ाता है
गर्मी में थकान और कमजोरी महसूस होती है. आम पन्ना तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है और ये एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक भी है, जो शरीर को ठंडा और फ्रेश रखता है.

कच्चा आम को विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम और सोडियम जैसे पोषक तत्वों का स्रोत माना जाता है. इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED