ये है सबसे हेल्दी नाश्ता... एक बार बनाकर देखें आलू का चीला, मांग-मांग कर खाएंगे बच्चे

Aloo cheela: यह डिश खास तौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें ज्यादा तेल और मसाले से परहेज होता है. क्रंची टेक्सचर, मसालेदार फ्लेवर और भरपूर एनर्जी के साथ यह चीला केवल एक चम्मच तेल में बन जाता है.

आलू चीला
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST
  • आलू चीला सेहत के लिए काफी फायदेमंद है
  • जानें आलू का चीला बनाने की विधि
  • आलू चीला 1 चम्मच तेल में बन जाता है

अगर आप सुबह के नाश्ते के लिए कुछ टेस्टी, सेहतमंद और जल्दी बन जाने वाले नाश्ते की तलाश में हैं, तो आलू का चीला सबसे बढ़िया नाश्ता है. इसे बनाना बेहद आसान है. साथ ही यह प्रोटीन, फाइबर से भरपूर होती है. इसका कुरकुरा स्वाद घर में सबको बहुत पसंद आएगा. साथ ही आप इसे नाश्ते के लिए या शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में झटपट बना सकते हैं.

एक चम्मच तेल में बन जाएगा ये चीला
यह डिश खास तौर पर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें ज्यादा तेल और मसाले से परहेज होता है. क्रंची टेक्सचर, मसालेदार फ्लेवर और भरपूर एनर्जी के साथ यह चीला केवल एक चम्मच तेल में बन जाता है.

आलू चीला बनाने के लिए सामग्री
2-3 मध्यम आकार के कच्चे आलू

3-4 बड़े चम्मच बेसन

1 बड़ा चम्मच सूजी

1 मध्यम आकार का बारीक कटा हुआ प्याज  

1-2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च

1 इंच का टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ अदरक

बारीक कटी हुई ताजा धनिया पत्ती  
 
½ छोटा चम्मच जीरा

¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वाद अनुसार

½ छोटा चम्मच चाट मसाला

खाना पकाने के लिए तेल

आलू चीला बनाने का आसान तरीका

आलू छीलकर कद्दूकस
सबसे पहले कच्चे आलू छीलकर कद्दूकस कर लें. अब कद्दूकस किए हुए आलू को ठंडे पानी से धोकर हाथों से सारा पानी निचोड़ लें. यह चीला कुरकुरा बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

बैटर तैयार करें
अब एक बड़े कटोरे में निचोड़े हुए आलू लें और उसमें कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, अदरक और ताजी धनिया पत्ती डालें. फिर इसमें बेसन, सूजी, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर बैटर तैयार कर लें.

तवा गरम करें
एक नॉन-स्टिक पैन को मध्यम आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा एक चम्मच तेल लगा लें.

चीला सेंकें
अब एक करछी बैटर तवे के बीच में डालें और गोल घुमाते हुए पतला या थोड़ा मोटा चीला फैलाएं. ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें और मध्यम आंच पर 1-2 मिनट तक पकने दें.

चीला को पलटें
अब पैनकेक को सावधानी से पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा भूरा होने तक पकाएं. इसमें लगभग 3-4 मिनट लगेंगे. अब दोनों तरफ से अच्छी तरह सिकने पर चीला तैयार है.

हरी चटनी के साथ सर्व करें
आलू के चीले को हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें. ये दोनों चीले के स्वाद को दोगुना कर देते हैं.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED