Aloo Dum Recipe at Home: सनडे को पूरी के साथ बनाएं आलू दम की ये सब्जी... बच्चे खा लेंगे बिना नखरे किए

ऐसे बनाएं आलू दम की टेस्टी सब्जी.

आलू दम की रेसिपी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:57 PM IST

रविवार का दिन अकसर परिवार के लिख कुछ अच्छा बनाने का करता है. ऐसे में पूरी के साथ मसालेदार आलू दम बन जाए, तो मजा दोगुना हो जाता है. यह सब्जी हल्की मसालेदार, खुशबूदार और गाढ़ी ग्रेवी वाली होती है, जिसे बच्चे भी बिना नखरे किए खा लेते हैं. 

आलू दम बनाने का सामान 
इस सब्जी के लिए 5 से 6 उबले आलू, 2 टमाटर, 1 बारीक कटा प्याज, अदरक और लहसुन का पेस्ट, तेल, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और थोड़ा गरम मसाला की जरूरत पड़ती है. ऊपर से हरा धनिया स्वाद और रंग दोनों बढ़ाता है. चाहें तो थोड़ा कसूरी मेथी भी डाल सकते हैं.

आलू दम बनाने का तरीका 
सबसे पहले उबले आलू छीलकर हाथ से तोड़ लें, ताकि आलू से मसालों का स्वाद आए. कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा डालें. जीरा चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर भून लें.

इसके बाद टमाटर और सारे सूखे मसाले डालकर मध्यम आंच पर पकाएं. मसाला तब तक भूनें जब तक तेल मसालों से अलग दिखने न लगे. अब आलू डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि हर टुकड़े में मसाले का स्वाद जाए. थोड़ा पानी डालें और ढककर 5 से 7 मिनट पकने दें. इससे ग्रेवी गाढ़ी और बढ़ जाता है.

फाइनट टच
जब सब्जी तैयार हो जाए, ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालें और 5 मिनट पकने दें ताकि गरम मसाले की खुशबू अंदर तक जाए. यह आलू दम गरम-गरम फूली हुई पूरी के साथ सबसे अच्छा लगता है. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED