Advertisement

Tips for Besan Laddu: गारंटी है! 10 मिनट में बनेंगे ऐसे बेसन के लड्डू, जो मुंह में जाते ही मक्खन की तरह घुल जाएंगे

बेसन के लड्डू बहुत लोगों को पसंद होते हैं. अगर आप भी ऐसे लड्डू बनाना चाहते हैं, जो मुंह में जाते ही घुल जाए तो इस रेसिपी को फॉलो करें.

बेसन के लड्डू
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

Besan Laddu Recipe बेसन का लड्डू धार्मिक अनुष्ठान से लेकर घर-घर में पसंद किए जाने वाली मिठाई है. इनका स्वाद इतना अच्छा होता है कि मुंह में जाते ही ये लड्डू घुल जाते हैं और मिठास घोल देते हैं. इसको घर पर बनाना इतना आसान है कि कोई भी मिनटों में इसे घर पर आसानी से बना सकता है. इस लड्डू को आप होली, दीवाली और खास मौकों पर बाजार में मिलने वाले लड्डू से भी अच्छा बना सकते हैं. 

अच्छी बात ये है कि इसकी मिठास आप नियंत्रित भी कर सकते हैं, जिससे डायबिटीज के मरीजों के खाने के लिए भी यह लड्डू अच्छा हो जाएगा और कोई भी इसे खा सकेगा. बस आप इस रेसिपी को फॉलो करें. 

लड्डू बनाने का सामान 

  • बेसन- 200 ग्राम 
  • चीनी- मिठास के हिसाब से 
  • इलायची पाउडर- एक चुटकी 
  • और घी

How to make Besan ke Laddu बेसन के लड्डू बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले बेसन में पानी मिला कर एक सॉफ्ट आटा गूंथ लें. 
  • जब आटा गूंथ जाए, तो इसको बेल लें.
  • गोल बेलने के बाद, चाकू से आटे को डाइस सेप में काट लें. 
  • काटने के बाद, एक कढ़ाई में घी गर्म करें और जब घी पिघल जाए,
  • तो इसमें बेसन के कटे डाइस को डालें. 
  • मध्यम आंच पर डाइस को हल्का ब्राउन होने तक तलें. 
  • जब डाइस ब्राउन हो जाए तो इसे एक बर्तन में निकाल लें. 
  • जब डाइस गर्म ही हो, तो इसे मिक्सर में डाल कर चूड़ा बना लें. 
  • डाइस छोटे रखें, ताकि मिक्सर में पीसना आसान हो जाए. 
  • जब चूड़ा बन जाए तो, चीनी को जरूरत के हिसाब से लें और उसे भी पीस कर पाउडर बना लें. 
  • फिर चीनी के पाउडर को बेसन के चूड़े में मिला लें,
  • और थोड़ा सा घी डाल कर, गोल-गोल लड्डू बना लें. 

Tips for Round Besan Laddu गोल लड्डू बनाने की ट्रिक
हथेली के हिसाब से बेसन का चूड़ा हाथों में लें और फिर जोर-जोर से दबाते हुए, लड्डू को घुमाएं. 
फिर हाथ को खोल लें और धिरे- धिरे हाथ को शेक करते हुए, लड्डू को भी घुमाएं. 
कुछ ही सेकेंड में आप देखेंगे कि लड्डू गोल हो गया है. 
इस लड्डू को खा कर देखें. बाजार और हलवाई से ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा. 

स्टोर करने का तरीका 
एक एयर टाइट डब्बा लें और उसमें जरा सी घी को अच्छे से फैला दें. जब घी फैल जाए, तो उसमें एक के ऊपर एक लड्डू को रख लें. 
ढक्कन बंद करके, किसी कम अंधेरे वाली जगह पर रख लें. इससे लड्डू लंबे समय तक खाने लायक रहते हैं. 

इस मिनटों से बनने वाली बेसन के लड्डू को आप ऐसे भी खाने के लिए घर पर बना सकते हैं. आप चाहें, तो इसे यात्रा के लिए भी बना सकते हैं और बच्चों को हॉस्टल ले जाने के लिए भी दे सकते हैं.  

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement