डोसा हो या चीला, नॉर्मल तवे पर भी बनेगा एकदम कुरकुरा... जान लें ये नमक वाली ट्रिक

साधारण लोहे या स्टील के तवे की सतह खुरदरी होती है और उसमें तेल या पानी समान रूप से फैल नहीं पाता. जब आप सीधे बैटर डालते हैं, तो वह सतह से चिपक जाता है और डोसा पलटने पर फट जाता है. सफेद नमक की मदद से साधारण लोहे या स्टील के तवे को नॉन-स्टिक बनाकर आप परफेक्ट, कुरकुरा डोसा या चीला आसानी से बना सकते हैं.

how to make crispy dosa and chilla
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

जब भी हम डोसा या चीला बनाते हैं, अक्सर तवे पर चिपक जाता है. ऐसे में अगर आप भी सोचते हैं कि डोसा और चीला सिर्फ नॉन-स्टिक पैन पर ही परफेक्ट बन सकता है, तो अब यह धारणा बदल जाएगी. क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे ट्रिक के बारे में जिसे अपनाकर आप साधारण लोहे या स्टील के तवे पर भी परफेक्ट, कुरकुरा और बिना चिपके डोसा या चीला बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आसान तरीके के बारे में विस्तार से…

साधारण तवे में क्यों चिपक जाता है डोसा और चीला
दरअसल, साधारण लोहे या स्टील के तवे की सतह खुरदरी होती है और उसमें तेल या पानी समान रूप से फैल नहीं पाता. जब आप सीधे बैटर डालते हैं, तो वह सतह से चिपक जाता है और डोसा पलटने पर फट जाता है.

सफेद नमक से बनेगा नॉन-स्टिक पैन
नमक, इस समस्या का सबसे आसान और असरदार उपाय है. ये न सिर्फ तवे की सतह की नमी सोखता है, बल्कि पुराना तेल या ग्रीस भी निकाल देता है जिससे तवा बिल्कुल स्मूथ और साफ हो जाता है. ट्रिक खास तौर पर लोहे के पुराने तवों के लिए बहुत असरदार है, जिन्हें नॉन-स्टिक बनाना थोड़ा मुश्किल होता है

सबसे पहले तवे को मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रखें. अच्छी तरह गरम होने 1-2 चम्मच नमक डालकर समान रूप से फैला दें. अब नमक को फैलाते हुए चम्मच की मदद से थोड़ी देर कर चलाते रहें. एक से 2 मिनट में नमक का कलर बदल जाएगा. तब आपको साफ कपड़े या टिश्यू की मदद से नमक को हटा दें.

अब बनाएं डोसा या चीला
ट्रिक को अपनाने के बाद, तवे पर हल्का पानी छिड़कें, ताकि तवे का तापमान सामान्य हो जाए. जब तवा तैयार हो जाए, तब उस पर बहुत हल्का तेल लगाएं और पेपर टॉवल से फैला दें. अब आप चाहें तो डोसा बैटर डालें या बेसन का चीला बैटर. यह तवा अब चिपकेगा नहीं. और एकदम कुरकुरा बनेगा. किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें ताकि डोसा कुरकुरा बने. जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आने लगे, तो धीरे से पलटें. आप देखेंगे कि बैटर कहीं भी चिपकेगा नहीं और डोसा आसानी से निकल जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED