Advertisement

इस तरह एक कप साबूदाना से घर पर बना लें व्रत में खाने वाले ढेर सारे जालीदार पापड़

अगर व्रत में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और क्रंची खाने का मन हो, तो घर पर बनाएं साबूदाना पापड़. बाजार के पापड़ की बजाय घर के बने पापड़ ज्यादा हेल्दी और साफ-सुथरे होते हैं. तस्वीर में दिख रहे पापड़ की तरह सफेद, और जालीदार बनाने के लिए सही तरीका जानना जरूरी है.

जालीदार साबूदाना पापड़
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

फलहार व्रत में लोग सादा नमक नहीं खाते, न अनाज खाते हैं. ऐसे में आज हम आपको साबूदान का बाजार में मिलने वाला जालीदार पापड़ घर पर बनाना सिखाएंगे. इस पापड़ को बनाना बिलकुल आसान है. केवल कुछ ही देर में ये बन कर तैयार हो जाता है. ये पापड़ खाने में बिलकुल क्रंची और टेस्टी होता है. घर में बने होने के कारण इसकी शुद्धता बाजार में मिलने वाले पापड़ से कहीं ज्यादा होती है और व्रत में खाने के लिए बिलकुल सही भी होता है. 

साबूदाना पापड़ बनाने का सामान

  • साबूदाना - 1 कप
  • पानी - 4 कप
  • सेंधा नमक - स्वादानुसार

सबसे पहले भिंगो लें साबूदाना 
सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धो लें ताकि उसका अतिरिक्त स्टार्च निकल जाए. इसके बाद इसे 4 से 5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि साबूदाना अच्छे से फूल जाए और नरम हो जाए. यही स्टेप पापड़ को सही टेक्सचर देता है.

इस तरह तरह करें पापड़ तैयार 
अब एक कढ़ाई में पानी डालकर उबालें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दें. धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते रहें. कुछ ही देर में साबूदाना पारदर्शी और गाढ़ा दिखने लगेगा. इसके बाद इसमें सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिला लें. जब बैटर चिपचिपा और गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें.

पापड़ का शेप देने का तरीका
अब एक साफ प्लास्टिक शीट या सूती कपड़ा धूप में बिछा दें. चम्मच की मदद से छोटे-छोटे गोल आकार में बैटर को उस पर डाल कर फैलाएं, बिल्कुल वैसे ही जैसे तस्वीर में दिख रहा है. कोशिश करें कि पापड़ बहुत मोटे न हों, वरना सूखने में समय लगेगा.

धूप में पापड़ को सुखाना जरूरी
पापड़ को तेज धूप में 2 से 3 दिन तक सुखाएं. बीच-बीच में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सूख जाएं. जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएंगे तब ये कड़े और पारदर्शी दिखने लगेंगे. इससे पचता चलेगा कि पापड़ खाने के लिए तैयार है.  

तलने और खाने का तरीका
जब भी व्रत हो या पापड़ खाने का मन हो, तो इन पापड़ों को गर्म रिफाइन ऑयल या घी में तल लें या सीधे गैस पर सेक लें. ये तुरंत फूल जाते हैं और बेहद कुरकुरे बनते हैं.

साबूदाना पापड़ बनाने का टिप्स

  • पापड़ फैलाते समय चम्मच को हल्का गीला रखें, इससे साबूदाना बैटर चिपकेगा नहीं. आप चाहें तो तेल भी लगा सकते हैं चम्मच पर. 
  • ध्यान रखें कि पापड़ को तेज धूप में सिखाए, तभी पापड़ अच्छे से सूखेंगे.
  • लंबे समय तक खराब न हो पापड़ इसके लिए एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.
  • घर पर बने ये साबूदाना पापड़ व्रत में स्वाद भी बढ़ाते हैं और हेल्दी भी होते हैं. एक बार बनाकर रख लेंगे, तो बार-बार बाजार से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 
     

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement