Floppy Idli Recipe: इस तरह घर पर तुरंत आसानी से बनाएं फूली-फूली और सॉफट इडली...नहीं पड़ेगी मार्केट से बैटर खरीदने की जरूरत

क्या आप भी घर पर इडली बनाना चाहते हैं पर बना नहीं पाते. ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको बेटर बनाने के ट्रिक का पता नहीं है. जानें कैसे बनाते हैं गोल-गोल और फूली इडली का बेटर.

घर पर आसानी से बनाएं फूली-फूली गोल इडली
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:36 PM IST

इडली एक ऐसी डिश है जो शायद ही किसी को पसंद न आए. साउथ इंडिया से नॉर्थ इंडिया में आई ये डिश हर घर की पसंद बन चुकी है. अगर आप भी इसको घर पर बनाने का सोच रहें, लेकिन तामझाम से डरते हैं. या सोचते हैं कि पता नहीं इडली फूलेगी की नहीं, तो हम आपके लिए ही लाएं है ये खास रेसिपी. खास बात है कि इसको बनाने के लिए ईनो या फिर बेकिंग सोडी की जरूरत भी नहीं पड़ती. 

इडली बनाने का सामान
उड़द की दाल- चावल के तुलना में आधा
चावल- उड़द दाल का दोगुना
नमक- स्वाद अनुसार
अगर उड़द के दाल की मात्रा को बढ़ाएंगे तो इडली का स्वाद बिगड़ सकता है और केवल उड़द का टेस्ट आएगा. इसलिए मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है.

इडली बनाने का आलान तरीका

  • सबसे पहले दाल और चावल को एक बर्तन में डाल कर रात भर भिंगो कर छोड़ दें. 
  • इसके 6 से 7 घंटे फूलने से इडली अपने आप फूली-फूली बनती है. यही ट्रिक है जो आपको अपनाना है. 
  • फिर सुबह होते ही बनाने से एक घटे पहले ही दाल और चावल को पीस लें, जिससे इसे फरमेंट होने का और टाइम मिले.
  • एक घंटे नमक डाल कर छोड़ने से इसमें इडली की हल्की खटास आ जाती है. 
  • फिर फ्रेम में डाल कर कुकर में सेट कर दे. 
  • कुकर में जरा सा पानी भी पहले ही डाल दें, ताकी इडली भाप पर पक सके.
  • कुकर की सीटी निकाल दें और ढक कर पका लें.
  • 6 से 7 मिनट में देखते-देखते इडली तैयार हो जाएगी. 

आप इसको चटनी या सांभर किसी के साथ भी परोस सकते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को घर में बनी ये इडली पसंद आएगी. अच्छी बात ये है कि आप इसे बच्चों के लंच में भी दे सकते हैं, इसका टेस्ट खराब नहीं होगा. 
इस रेसिपी को आप हफ्ते में एक बार नाश्ते के मैन्यू में शामिल कर सकते हैं. यह फूली-फूली इडली बनाने का सबसे आसान तरीका है. जब भी मौका मिले तो जरूर ट्राय करें. 
इसी बेटर से आप डोसा भी तैयार कर सकती हैं, बस ध्यान रहे कि तवा नॉन स्टिक होना चाहिए. 

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED