Sweet Potato Puri: ट्राई करें शकरकंद की क्रिस्पी पूरी, इस तरह से गूथें आटा... बनेगी एकदम फूली-फूली

Shakarkand Ki Puri: अगर आप साधारण पूड़ी से हटकर कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहती हैं, तो शकरकंद की पूड़ी बना सकती हैं. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शकरकंद को उबालने के बजाय ‘स्टीम’ (भाप) किया जाता है, जिससे इसके सभी नेचुरल पोषक तत्व और मिठास सेफ रहते हैं.

Shakarkand Ki Puri
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

बेशक आपने साधारण पूड़ी तो खाई ही होंगी, लेकिन क्या आपने कभी शकरकंद की पूड़ी खाई है. ये पूड़ी खाने में लाजवाब लगती ही है, साथ में साधारण पूड़ी के मुकाबले पौष्टिक भी होती है. खास बात है कि आप इसे व्रत में भी खा सकते है. क्योंकि, ये गेहूं के आटे से नहीं बल्कि शकरकंद से बनती है. तो चलिए आपको बताते हैं शकरकंद की पूड़ी बनाने की विधि.

क्या है शकरकंद की पूड़ी
अगर आप साधारण पूड़ी से हटकर कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहती हैं, तो शकरकंद की पूड़ी बना सकती हैं. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें शकरकंद को उबालने के बजाय ‘स्टीम’ (भाप) किया जाता है, जिससे इसके सभी नेचुरल पोषक तत्व और मिठास सेफ रहते हैं. इसका स्वाद न सिर्फ लाजवाब है, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. शकरकंद में विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे हर मौसम में खाने के लिए और भी बेहतरीन बन जाती है.

शकरकंद की पूरी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
शकरकंद – 2
सिंघाड़े का आटा  – 2 कप
गुड़
तलने के लिए तेल  
पानी – जरूरत अनुसार

शकरकंद को करें स्टीम
सबसे पहले शकरकंद को स्टीम करें, इसके लिए आप स्टीमर या कढ़ाई में स्टैंड रखकर ऊपर छलनी का उपयोग कर सकते हैं. इससे शकरकंद के पोषक तत्व बरकरार रहते हैं और वे अंदर से एकदम सॉफ्ट हो जाते हैं.

गुड़ और इलायची का पाउडर
जब शकरकंद अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएं, तो अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कोई गांठ न रहे. अब इसमें थोड़ा सा गुड़ कद्दूकस करके डालें. खुशबू के लिए इसमें ताजी कुटी हुई इलायची का पाउडर मिलाएं.

सिंघाड़े का आटे के साथ गूथें
अब इस मिश्रण में सिंघाड़े का आटा मिलाएं और आटे की तरह गूथ लें. ध्यान रहे की आपको सॉफ्ट और चिकना आटा तैयार करना है. अब आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें. इससे पूड़ी एकदम फूली-फूली बनेगी.

लोई बना कर पूरी बेलें
तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और हल्के हाथों से पूरी के आकार में बेलें.

पूरी तलें
अब कड़ाही में तेल गरम करें. तेल अच्छे से गरम हो जाए तो पूरी डालें और दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तल लें. आपकी गरमा-गरम, पौष्टिक पूड़ियां तैयार हैं. इन्हें दही या व्रत वाली आलू की सब्जी के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED