How to make Golgappa at home: एकदम कुरकुरे बनेंगे गोलगप्पे, बस आटे में डाल दें ये एक चीज...घर पर बनाना है आसान

How to make golgappa at home: क्या आपको भी गोलगप्पे काफी पसंद हैं, लेकिन हाइजीन के चलते बाहर से खाने से बचते हैं? अगर हां, तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि इसे घर पर बिना किसी तामझाम के बना सकते हैं.

गोलगप्पा खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें (Photo-Pixabay)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

How to make golgappa at home: क्या आपको भी गोलगप्पे काफी पसंद हैं, लेकिन हाइजीन के चलते बाहर से खाने से बचते हैं? अगर हां, तो अब बेफिक्र हो जाइए, क्योंकि इसे घर पर बिना किसी तामझाम के बना सकते हैं. खास बात है कि इसे बनाने के लिए किसी खास चीज की भी जरूरत नहीं होती है. किचन में मौजूद चीजों से आसानी से गोलगप्पे बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.

गोलगप्पे का आटा तैयार करने का सही तरीका
सबसे पहले आधा किलोग्राम आटा लें, इसमें 100 ग्राम सूजी मिलाएं. अब इसमें आधा चम्मच बेकिंग पाउडर डालें और इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर आटा गूंथ लें. जब आटा तैयार हो जाए तो इसे आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें. इससे आटा फूल जाएगा और गोलगप्पे क्रिस्पी बनेंगे.

ध्यान रखें कि, आटा अच्छी तरह से सख्त होना चाहिए. अगर आटा ज्यादा नरम होगा तो गोलगप्पे अच्छे नहीं बनेंगे. आटे को रेस्ट देने के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इन लोइयों को पतला बेल लें.

इसके बाद बेली हुई पूड़ियों को भी गीले कपड़े पर रखकर ऊपर से ढक दें, जिससे उनमें नमी बनी रहती है और तलते समय अच्छी तरह फूलेगी.

गोलगप्पे तलने का सही तरीका
गोलगप्पे को तलने के लिए कढ़ाई में तेल लें और उसे गर्म करें. ध्यान खें कि गोलगप्पे मीडियम फ्लेम में तलना चाहिए. गोलगप्पे को तेल में डालने के बाद अच्छी तरह से पकाएं. जब वो पूरी तरह फूल जाए तो उसे निकालें.

तलने के बाद गोलगप्पे को कम से कम 2 घंटे तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इससे गोलगप्पे में करारे बनेंगे.

कैसे बनाएं गोलगप्पे का पानी?
गोलगप्पे का पानी बनाने के लिए हरा धनिया,  पुदीना, अदरक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, हरी मिर्च पीसकर पेस्ट बना लें. इसको पानी में मिला लें. इसमें इमली का पल्प, नींबू रस मिला लें.  अब गोलगप्पे को सर्व करें.
 

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED