Kalakand Recipe: इस शिवरात्रि 5 मिनट में आसानी से बनाएं कलाकंद, स्वाद होगा ऐसा की फेल हो जाएंगे हलवाई भी

अगर आप भी त्यौहारों में मिठाई बनाने के शौकीन हैं, तो इस रेसिपी को घर पर ट्राय जरूर करें.

कलाकंद रेसिपी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

Kalakand Recipe in hindi शिवरात्रि पर मीठा बनाने की परंपरा कई घरों में होती है. ऊपर से कलाकंद मिठाई एक ऐसी डिश है, जो लगभग हर किसी को पसंद आती है. अगर आप भी घर पर हलवाई स्टाइल ये मिठाई बनाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं. ये बनाने में बहुत आसान है और जल्दी बन जाती है. घर में बने होने के कारण ये टेस्टी और हेल्दी भी होती है, क्योंकि इसमें केमिकल वाले आइटम न के बराबर होते हैं. 


कलाकंद बनाने का सामान 

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर 
  • नींबू का रस या सिरका- 2 चम्मच 
  • कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप
  • आप चाहें तो चीनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं
  • घी- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- एक छोटा चम्मच 
  • कटे हुए मेवे और गुलाब की पत्तियां- सजाने के लिए

कलाकंद बनाने का तरीका 
सबसे पहले दूध को किसी गोल बर्तन में उबालें. जब दूध उबलने लगे, गैस धीमी करें और नींबू का रस डाल दें. दूध को फाड़ के ताजा छेना निकाल लें. छेना का पानी पूरी तरह न निकालें, छेने में थोड़ी नमी रहने दें.

अब एक कढ़ाई लें और उसमें घी गरम करें और छेना डाल दें और धीमी आंच पर चलाते हुए पकाए. अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं. जब छेना धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा तब लगातार चलाते रहें ताकि नीचे न लगे. जब मिश्रण दानेदार और गाढ़ा दिखे तब इसमें इलायची पाउडर डाल दें.

एक प्लेट या ट्रे में यह मिश्रण को फैला लें. ऊपर से मेवे डालकर इसको दबाएं. 1 से 2 घंटे ठंडा होने दें ताकि कलाकंद सेट हो जाए. 

सेट होने के बाद मनचाहे टुकड़ों में काट लें और ऊपर से बारीक कटे मेवे और गुलाब की पत्तियों से सजा कर इसका भोग महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को लगाएं. इस तरह बनाने से इसका स्वाद इतना अच्छा बनता है कि आप हलवाई को भूल जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED